इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट एआई-2750 को उड़ान से ठीक पहले रोकना पड़ा। टेकऑफ से कुछ क्षण पहले पायलट को फायर अलार्म मिला, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रनवे पर ही विमान रोकने के निर्देश दिए। जांच में कोई खतरा नहीं मिला। सभी यात्री सुरक्षित रहे और 4 घंटे बाद फ्लाइट मुंबई के लिए रवाना हुई। Read More






























