शहर में मोबाइल गेम 'फ्री फायर' की लत एक छात्र की जान ले गई। हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था और चलते-चलते मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहा था। गेम खेलने में इतना लीन था कि उसे सामने की दिशा का ध्यान ही नहीं रहा और वह असंतुलित होकर फिसल गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Read More






























