छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में 23 जनवरी को रायपुर साहित्य उत्सव 'आदि से अनादि' का आगाज हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस साहित्य महोत्सव में देश और प्रदेश के 120 से ज्यादा जाने माने साहित्यकार भाग ले रहे हैं। अलग अलग 42 सत्रों में साहित्य, कला, संस्कृति, विरासत पर चर्चा चल रही है। यहां चारों तरफ साहित्य विमर्श की गंगा बह रही है। सुंदर, मनमोहक और भावपूर्ण आयोजन को देख यहां आने वाले साहित्य प्रेमी भी गदगद नजर आए। Read More





























