पुलिस प्रशासन के अनुसार रायपुर शहर में आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। खासकर तेलीबांधा, स्टेशन रोड, नहरपारा, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह, टाटीबंध, आमापारा और अन्य प्रमुख मार्गों पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात बाधित होता है। शाम के समय इन मार्गों पर अत्यधिक भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। Read More





























