बीजापुर में आंखों के ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की गई आंखों की रोशनी! संक्रमण के बाद रायपुर किए गए रेफर
जिला मुख्यालय बीजापुर से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां 24 अक्टूबर को किए गए आंखों के ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। सिविल सर्जन रत्ना ठाकुर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की आंखों में संक्रमण जैसी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर रेफर किया गया। Read More





























