मैत्रीबाग में सफेद बाघ के कुनबे से एक सदस्य आज कम हो गया। आज सुबह केज में सफेद बाघिन संदिग्ध हालत में मरी हुई मिली। बताया जा रहा है कि सफेद बाघिन की मौत पेट में इंफेक्शन की वजह से हुई है। इधर सुबह जब जू प्रबंधन के लोगों ने केज में बाघिन को मरा हुआ देखा तो तत्काल इसकी खबर उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे और बाघिन की मौत की पुष्टि की। Read More






























