बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान तेज गति से चल रहा है। पिछले चार दिनों में जवानों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को सफलतापूर्वक नष्ट किया है। Read More
बीजापुर जिले में आदिवासी बच्चों की शिक्षा के नाम पर खर्च किए जा रहे करोड़ों रुपये में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता सामने आई है। पोटाकेबिन आवासीय विद्यालयों में राशन और छात्रवृत्ति राशि के कथित गबन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार प्रभारी अधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। Read More
बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र अंतर्गत थाना पामेड़ के कावरगट्टा–गुंडराजगुडे़म जंगल पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात माओवादी कैडर मारे गए। मुठभेड़ स्थल से उनके शव बरामद किए गए हैं। मारे गए माओवादियों की पहचान ACM प्रदीप उर्फ जोगा (इनामी ₹5 लाख) और PM भीमा वेको (इनामी ₹2 लाख) के रूप में हुई है। दोनों पामेड़ एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। Read More
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को एक बार फिर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं। इनके पास से एक नग INSAS राइफल एवं एक नग.303 राइफल भी जब्त की गई है। Read More
बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगल एवं पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा के मारे जाने की खबर सामने आयी है। फिलहाल इन दो शवों की पहचान नहीं की जा सकी है। Read More
मुंगेली नगर पालिका में आज बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। मुंगेली के पुराना बस स्टैंड के पास अपोलो फार्मेसी के नाम से स्थित दुकान में शासकीय जमीन में अतिक्रमण किया गया था। वहीं बीजापुर जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने नया बस स्टैंड के पीछे बने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 75 मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। Read More
बीजापुर में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के सामने बीजापुर में 52 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने SP और CRPF के अधिकारी के सामने सरेंडर किया है। Read More
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हुआ है और 5 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। Read More