तीन जिलों में एक जैसे प्रश्नपत्र मिलने से मचा हड़कंप, टीचर्स एसोसिएशन ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। संघ का कहना है कि जब प्रत्येक जिले में अलग-अलग प्रश्नपत्र निर्माण समितियां गठित की गई थीं, तो प्रश्नपत्र एक जैसे कैसे हो सकते हैं। एसोसिएशन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है। Read More





























