शहर में प्रार्थना सभाओं के नाम पर कथित धर्मांतरण कराने को लेकर विवाद फिर तेज हो गया है। हिंदूवादी संगठन की शिकायत पर पुलिस ने एक कथित पास्टर जवाहर लाल बांसंती को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि वह घरों और कॉलोनियों में 20-25 लोगों को जुटाकर प्रार्थना सभा के बहाने हिंदू समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था। Read More





























