छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम अब शहर में सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वालों की सीसीटीवी से निगरानी करेगा। सड़क पर कचरा फेंकते पाए जाने पर 5 से 10,000 रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। निगम ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों में कैमरे लगाने के साथ-साथ प्रमुख जगहों पर लगे कैमरों की एक्सेस भी ले ली है। तीन दिनों के भीतर अलग-अलग कारोबारियों पर एक लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है। हालांकि निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, वहीं विपक्ष इसे अफ़सरशाही बताते हुए अव्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। Read More





























