मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं ने साबित कर दिया है कि वे राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम हैं। राज्य सरकार कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक प्रशिक्षण, नवाचार और उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि ‘सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। Read More





























