रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह मंगल कॉर्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम सहित आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। Read More
रायगढ़ जिले के तमनार में महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मामले में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुलिस ने अब तक उजागर नहीं की है। मामले में मुख्य आरोपी का नाम राजेश मरकाम के रूप में सामने आया है जो कि खरसिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। Read More