राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चपेट में है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर विमानों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। शुक्रवार और शनिवार के बीच कुल 306 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 700 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं। इनमें 177 उड़ानें शुक्रवार को और 129 उड़ानें शनिवार को रद्द की गईं। रद्द उड़ानों में दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शामिल थीं। Read More



























