नगर निगम की सामान्य सभा शुक्रवार को हंगामे की भेंट चढ़ गई। लिंगियाडीह आवास और पट्टे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सदन के भीतर और बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लखीराम ऑडिटोरियम के सामने मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक 'चक्काजाम' कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा और रास्ता रोकने का मामला दर्ज किया है। Read More





























