बीते कुछ वर्षों में ट्रेनों में गैस सिलेंडर और शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इसी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए थे कि पेंट्रीकार में खाना नहीं पकाया जाएगा। नियम के मुताबिक ट्रेनों में भोजन और नाश्ता केवल अधिकृत बेस किचन से ही लोड किया जाना चाहिए। पेंट्रीकार का उपयोग केवल भोजन को गर्म करने या चाय-कॉफी बनाने के लिए किया जा सकता है। Read More





























