रायपुर जिले के शहर और आसपास के इलाकों में ज्वेलरी दुकानों तथा सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू सहित कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और मोटरसाइकिल समेत करीब 28 लाख रुपये का माल बरामद किया है। Read More





























