DANTEWADA. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इनामी नक्सली का नाम सोना उर्फ हुंगा मरकाम बताया जा रहा है। बता दे कि यह आसपास के क्षेत्र में कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को डीआरजी और 111वीं वाहिनी ई कंपनी सीआरपीएफ कैंप समेली का संयुक्त बल सर्चिंग के लिए निकला था। जिस पर सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता मिली है। आज अरनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी की ओर सुरक्षाबलों की सर्चिंग के दौरान एक संदिग्ध दिखा। जो पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था।
जहां सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सोना उर्फ हुंगा मरकाम बताया। बताया जा रहा है कि हुंगा मरकाम के खिलाफ अरनपुर थाने में कई मामले दर्ज है। साथ ही इस पर एक लाख का ईनाम भी घोषित किया गया था।