DURG. दुर्ग पुलिस लगातार सट्टे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऑनलाइन सट्टे पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के बाद दुर्ग पुलिस अब ऑफलाइन सटोरियों को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस ने आज एक समय में 5 अलग-अलग जगहों में रेड मारी है .जहां सट्टा खिलाया जा रहा था।
मामला दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। यहां आज पुलिस ने एक समय में चार अलग-अलग जगह उतई तिराहा, बोरसी मार्केट, धनोरा और आज़ाद चौक में रेड मारी है। साथ ही मौके से 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जो ऑफलाइन सट्टा खेल और खिलवा रहा थे। पुलिस ने मौके 28055 रूपए बरामद किया है। इस विषय में अब तक अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अपडेट जारी है….