रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections) के लिए वोटों की गिनती चल रही है। इस दौरान रुझानों के साथ अब नतीजे भी आ रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस (Congress) के लिए अच्छी खबर है।भोपालपटनम नगर पंचायत के बाद अब सुकमा की कोंटा नगर पंचायत भी कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। यहां 15 वार्डों में से 14 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड 5 पर भाजपा (BJP) प्रत्याशी को जीत मिली है।
जानिए पूरे प्रदेश का हाल
- सुकमा के कोंटा में कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। 14 सीटों में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वहीं 1 सीट ही भाजपा प्रत्याशी ने जीता है। वार्ड क्रमांक 5 में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है।
- बेमेतरा के मारो नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 5 वार्डों में कांग्रेस की जीत हुई है। 4 में बीजेपी ने जीत दर्ज की है।
- बीजापुर के भोपालपटनम के वार्ड 15 में कांग्रेस आगे चल रही है। 13 सीटों में कांग्रेस की बढ़त और 2 पर बीजेपी आगे है।
- कोरिया के बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में कांग्रेस कई वार्डाे में आगे। पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे चल रहे पीछे। बैकुंठपुर नपा में 6 वार्डों में कांग्रेस, 3 में भाजपा और 1 में निर्दलीय आगे हैं।
- खैरागढ़ वार्ड न 7 से भाजपा के अजय जैन जीते।
- कोण्डागांव में कांग्रेस और बीजेपी मैदान में आमने सामने। मतों की गणना में कांग्रेस आगे है।
- बिलासपुर पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम 748 वोटो से आगे।
रायपुर में पूर्व मेयर ने जताई आपत्ति
बीरगांव में टेबल के पास प्रत्याशी और एजेंट में से किसी एक को ही रहने देने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। पीठासीन अधिकारी ने आवेदन मांगा है। पूर्व महापौर अंबिका यदु ने फैसला होने तक मतगणना रोकने की मांग की है।
(TNS)