ओपी चौधरी ने बताया- मशीनरी एवं उपकरण की सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी गई है, जबकि प्रशासकीय स्वीकृति की सीमा 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए की गई है, ताकि विभागीय कार्यों में लाई जा सके तेजी
Read More
कबीर बेदी की कहानी बताती है कि उनकी जिंदगी सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि रिश्तों और शादियों की वजह से भी हमेशा लोगों की दिलचस्पी का विषय बनी रही और शायद यही उन्हें बाकी सितारों से बनाता है अलग
Read More
आज का राशिफल मिश्रित परिणाम लेकर आया है। मिथुन, कर्क, सिंह और मीन राशि वालों के लिए दिन अत्यंत शुभ और उन्नति दायक है। वहीं मेष, कन्या और मकर राशि के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल त्रयोदशी है, जिसमें 'शुभ' योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। Read More
21 दिसंबर को पौष शुक्ल प्रतिपदा है। वृष राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने का शुभ योग है, जबकि मकर राशि के लोग नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। कर्क, कन्या और कुंभ के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कुछ राशियों को स्वास्थ्य और धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी होगी। पंचांग के अनुसार अभिजित मुहूर्त दोपहर में रहेगा। Read More
डॉक्टर्स का आरोप है कि शिकायत पर निष्पक्ष जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के बजाय प्रबंधन ने संबंधित लैब टेक्नीशियन को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए मामले को हल्का करने की कोशिश की
Read More
आज पौष मास की अमावस्या तिथि है। मिथुन राशि वाले परिवार के साथ घूमने जाएंगे, जबकि तुला राशि वालों की पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कुछ राशियों को स्वास्थ्य और व्यापार में सावधानी रखनी होगी। पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र और शूल योग है। Read More
कराची की निकिता नागदेव ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका देकर पति विक्रम को पाकिस्तान डिपोर्ट करने और उसकी दूसरी शादी रोकने की मांग की है। निकिता ने शादी का पाकिस्तानी प्रमाणपत्र भी पेश किया। गृह मंत्रालय ने विक्रम के कागजात जांच के लिए मंगवाए हैं। सिंधी पंचायत पहले ही उसे अवैध निवासी बता चुकी है। Read More
राष्ट्रपति पुतिन का आज सुबह राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत किया जाएगा, इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे, सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट होगी
Read More
इंदौर में शबाना मंसूरी ने तीन बेटियों और एक बेटे सहित चार बच्चों को जन्म दिया। सभी का वजन कम होने से PICU में रखा गया है। दो बच्चों को हालत कमजोर होने पर डॉल्फिन अस्पताल रेफर किया गया। मां-बच्चे सुरक्षित हैं। इससे पहले भी इंदौर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। Read More
रतलाम के उपरवाड़ा में युवक राहुल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम वीडियो में प्रेमिका पर शादी का झांसा देकर 4–5 लाख रुपए ऐंठने और धोखा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। Read More
ऊमरी TI शिवप्रताप सिंह राजावत को ठग ने SBI अधिकारी बनकर कार्ड अपडेट के नाम पर OTP मांगकर फंसाने की कोशिश की। TI ने 20 मिनट बातचीत में उसे उलझाए रखा और लोकेशन जामताड़ा ट्रेस कर ली। पुलिस पहुंचने से पहले ठग फरार हो गया। सिम कोलकाता से जारी की गई थी। Read More
रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सलमान उर्फ नजर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के विरोध में पिछले पांच दिनों से व्यापक प्रदर्शन जारी हैं, जो अब भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, विदिशा सहित कई जिलों तक फैल चुके हैं। बच्ची के परिजनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। Read More
इंदौर में एक युवती ने मैट्रिमोनियल साइट पर मिले संस्कार उर्फ प्रथम सिंह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी ने दो बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। Read More
सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में खराब भोजन-पानी से छात्रों के बीमार होने के आरोपों के बाद उग्र प्रदर्शन जारी है। मंगलवार रात 4000 छात्रों ने बस, कारों व हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ की। बुधवार सुबह भी आगजनी हुई, जिसके बाद पैरामिलिट्री तैनात की गई। 100 से अधिक छात्र अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। प्रबंधन ने मौतों की अफवाह को खारिज कर 30 नवंबर तक छुट्टी घोषित की। Read More
राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके भाई विपिन रघुवंशी आज शिलॉन्ग कोर्ट में दोबारा बयान देंगे। वे इस केस के मुख्य गवाह हैं। बयान अधूरा रहने के कारण उन्हें फिर बुलाया गया है। आरोप है कि राजा की हत्या उनकी पत्नी सोनम ने राज कुशवाह सहित साथियों के साथ की। विपिन के अनुसार बयान के बाद वकील के माध्यम से चार्जशीट की कॉपी मिल सकती है। Read More
26 नवंबर को कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा के अनुसार कर्क राशि वालों को जोखिम से बचने की सलाह है, जबकि मीन राशि वालों को सम्मान और लाभ मिलेगा। सिंह, तुला और धनु के लिए दिन शुभ है। मिथुन, कर्क, कन्या और वृश्चिक को विवाद और हानि से सतर्क रहने की जरूरत है। Read More
भोपाल में बदमाशों ने वीडियो जारी कर पुलिस को खुली चुनौती दी और मुखबिरों को चाकू से काटने की धमकी दी। वीडियो वही गैंग का बताया जा रहा है जिसने ग्रीन पार्क कॉलोनी में कारों में तोड़फोड़ की थी। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अन्य फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर कई पुराने मामले भी दर्ज हैं। Read More
ग्वालियर में सराफा कारोबारी महावीर जैन की दुकान पर नकाबपोश बदमाशों ने जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की। बेटे आकाश ने कुर्सी के पीछे छिपकर जान बचाई, जबकि कैटर्स गुड्डू जैन घायल हुए। Read More
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की मुजफ्फरनगर रैली उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी की सोशल मीडिया पोस्ट से विवादों में है। रोहिणी ने मंच पर आने और भाषण देने की चुनौती दी। पहले भी वे चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं और सुसाइड की धमकी दे चुकी हैं। Read More
इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में पुलिस ने तमिलनाडु के वेल्लोर से जुड़े एक हाईटेक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। आरोपी गूगल मैप, गूगल ट्रांसलेट, चैटजीपीटी और जेमिनी की मदद से हॉस्टलों की लोकेशन व भाषा अनुवाद कर छात्रों से बात करते थे ताकि शक न हो। Read More
अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी के महू स्थित मकान पर कैंट बोर्ड की तोड़फोड़ कार्रवाई को एमपी हाई कोर्ट ने 15 दिनों के लिए रोक दिया है। अब्दुल माजिद द्वारा नोटिस को चुनौती देने पर कोर्ट ने पाया कि नोटिस में अवैध निर्माण स्पष्ट नहीं बताया गया और सुप्रीम कोर्ट की 2025 गाइडलाइन का पालन भी नहीं हुआ। Read More
21 नवंबर के पंचांग अनुसार आज कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा है। ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा के अनुसार मेष वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, जबकि कन्या राशि के लिए खुशियां और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वृषभ, कर्क, सिंह और कुंभ राशियों को लाभ मिलेगा। मिथुन, धनु और मीन को सतर्क रहने की जरूरत है। आज सूर्योदय 06:41 और सूर्यास्त 05:43 बजे होगा। अभिजित मुहूर्त 11:49 से 12:38 बजे तक है। Read More
बिहार चुनाव में RJD की बड़ी हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार दोनों से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी। रोहिणी ने आरोप लगाया कि संजय यादव और रमीज के इशारे पर तेजस्वी ने उन्हें परिवार से बाहर कर दिया। Read More
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के तहत शहरभर के होटल, हॉस्टल, लॉज व किरायेदारों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। किरायेदार, कामगारों व ठहरने वाले व्यक्तियों की जानकारी थाने पर न देने पर अब तक 70 मकान, व्यवसाय और होटल संचालकों के खिलाफ BNS की धारा 223 के तहत कार्रवाई की गई। Read More
इंदौर में एक महिला को दहाड़-2 वेब सीरीज में सोनाक्षी सिंहा की मां का रोल दिलाने का झांसा दिया गया। महिला से 50 हजार रुपये का फ्रॉड किया गया। ठग ने खुद को धर्मा प्रोडक्शन का अधिकारी बताकर व्हाट्सएप कॉल पर चयन प्रक्रिया दिखाते हुए विश्वास जीता और QR कोड से पैसे मंगवा लिए। Read More
इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का लोगों ने जोरदार विरोध किया। कई परिवारों ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की धमकी दी, एक युवक ने गला काटने की कोशिश की और एक लड़की पेड़ पर चढ़कर रोती रही। हालात बिगड़ने पर कार्रवाई रोकनी पड़ी। प्रशासन ने नोटिस और पुनर्वास की पेशकश की थी, पर विरोध बढ़ने से अभियान स्थगित कर दिया गया। Read More
इंदौर में CM राइज अहिल्याश्रम स्कूल की 700 छात्राओं व शिक्षकों ने साइबर पाठशाला में भाग लेकर साइबर फ्रॉड से बचाव सीख लिया। एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने ऑनलाइन गेमिंग के खतरों और शिकायत के तरीकों की जानकारी दी। छात्राओं ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग का संकल्प लिया। पुलिस ने AI आधारित सुरक्षा चैटबोट ‘Safe Clicks’ की जानकारी भी दी। Read More
14 नवंबर 2025, शुक्रवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। सूर्योदय 06:36 बजे और सूर्यास्त 05:47 बजे होगा। ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा के अनुसार, आज मेष व मीन राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, जबकि वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए दिन लाभदायक रहेगा। Read More
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा सबसे बड़ी और जदयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया। पीएम मोदी ने इसे बिहार की जनता के विश्वास की जीत बताया और युवाओं को विशेष धन्यवाद दिया। चुनाव में विकास और युवाओं की उम्मीदें निर्णायक रहीं। Read More
अशोकनगर जिले के करैया बैनेट गांव में 8 बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो सगे भाइयों राज महेंद्र और कृष्णभान यादव के झगड़े में पिता खिलन सिंह यादव और भांजे पवन यादव की मौत हो गई। Read More