रायपुर। बसपन का प्यार (Bespan Ka Pyaar) से फेमस हुए सड़क हादसे में घायल सहदेव दिरदो के परिजनों से बॉलीवुड ( Bollywood) सिंगर बादशाह (Singer Badshah) ने फोन पर चर्चा की है। बादशाह ने सहदेव का हाल-चाल पूछा और कहा कि कोई भी जरूरत हो तो हर वक्त आपके साथ हूं। साथ ही बादशाह ने सहदेव के जल्द ठीक होने की मांगी दुआ। बादशाह ने भी ट्वीट (Tweet) कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि बादशाह के साथ ही सहदेव ने मुम्बई जाकर बच्चपन का प्यार गाने का वीडियो सूट किया था।
सिंगर बादशाह को भी इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने फोन करके सहदेव के परिजन और सहदेव के साथ रह रहे पिंटू से 3 मिनट तक बात की। पिंटू ने बताया- बादशाह ने सहदेव का हालचाल जाना है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी जरूरी मदद हो वह बेझिझक होकर उनसे कहें। वो और उनके साथ उनकी पूरी टीम सहयोग के साथ खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। बताया जा रहा है कि हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद आज रात फिर बादशाह सहदेव को वीडियो कॉलिंग करेंगे।
गौरतबल है कि सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो के सड़क हादसे में घायल होने पर दुःख जताया और कलेक्टर विनीत नंदनवार से पूरी जानकारी ली इसके साथ ही सहदेव के बेहतर इलाज उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।
(TNS)