कोरबा जिले के कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब-इंस्पेक्टर को छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। Read More
अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और हाल में ही ट्रेन से कही सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत जांजगीर नैला–चांपा रेलखंड में तकनीकी कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस सेक्शन में गर्डर डिलांचिंग (स्थापना) कार्य किया जाना है, जिसके कारण 22 जनवरी से 25 जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ साहू समाज ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा और अहम फैसला लिया है। समाज ने प्री-वेडिंग शूट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है। इसके साथ ही शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का भी ऐलान किया गया है। यह निर्णय प्रदेश साहू संघ की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। Read More
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम पर टिप्पणी करने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी विभिन्न थानों में इस मामले को लेकर शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं और अब कोतवाली थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है। Read More
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रामानुजगंज क्षेत्र के छत्तीसगढ़–झारखंड सीमा पर स्थित सामरी के ओरसा पाठ घाट में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 82 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। Read More
बिलासपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर ट्रकों को निशाना बनाकर लूटपाट और हत्या करने वाले एक खतरनाक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लगभग पांच महीने पहले एक ट्रक हेल्पर की बेरहमी से हत्या कर दी थी। Read More
बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को एक बार फिर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने दो और वर्दीधारी माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं। इनके पास से एक नग INSAS राइफल एवं एक नग.303 राइफल भी जब्त की गई है। Read More
दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया होने जा रही है। इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। Read More
पेट्रोल पंपों और हाईवे पर देशी कट्टा दिखाकर लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने करारा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, देशी कट्टा, कारतूस, धारदार चाकू, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। Read More
बच्चों की परवरिश सिर्फ सुविधाओं और पैसों से नहीं होती, बल्कि स्नेह, सुरक्षा और भावनात्मक स्थिरता से होती है। इसी सोच को मजबूत करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बच्चे की कस्टडी से जुड़े एक मामले में बड़ा और मानवीय फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि बेहतर आर्थिक स्थिति होने मात्र से कोई पिता बच्चे की कस्टडी का अधिकारी नहीं बन जाता। Read More
छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा में सामरी के ओरसा पाठ घाट में ग्रामीणों से भरी स्कूल बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कम से कम पांच सवारों की मौत होने हो गई है। वहीं दर्जनभर से अधिक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये ग्रामीण झारखंड के लोध फाल जा रहे थे। हादसे की सूचना पर झारखंड एवं सामरी पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। Read More
बीजापुर जिला मुख्यालय में वन भूमि अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। नया बस स्टैंड के पीछे स्थित वन भूमि पर बने 100 से अधिक मकानों को प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से तोड़ दिया। इस कार्रवाई से सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें नक्सल पीड़ित परिवारों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस डीआरजी के कुछ कर्मियों के मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। Read More
बलौदा बाजार ज़िले से एक ऐसा अंधेक़त्ल का मामला सामने आया था। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बीते 11 जनवरी को रेलवे लाइन पर मिले बिना सिर के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने रची। पत्नी, मामा और दो सुपारी किलर्स—चार आरोपी गिरफ्तार किये गए है। पूरे मामले में बलौदा बाजार एसपी भावना गुप्ता ने खुलासा किया है। Read More
भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक और ट्रेड यूनियन काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब कमरो एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के कलेक्टर डी राहुल वेंकट पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने कलेक्टर की शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की है। Read More
दुर्ग में दशगात्र से लौट रहे दो लोगों की दिल दहला देने वाली मौत हो गई है। हाइवा की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक का सर धड़ से अलग हो गया, तो वहीं एक के सर का अंदरूनी हिस्सा बाहर आ गया। घटना के बाद हाइवा फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। Read More
राजधानी रायपुर के पंडरी शीतला तालाब इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची की गटर में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक 5 साल की मासुम रिया महिलांगे पटेवा राजिम इलाके से महमानी में अपनी मां के साथ रायपुर अपने बड़े पापा के पंडरी स्थित घर आई थी। जहां उसकी घर में बने टायलेट के गटर में गिरने से मौत हो गई। Read More
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दो अलग अलग मुद्दों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। एक तरफ जहां बीजापुर में रह रहे विस्थापितों के घर पर बुलडोजर चलाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने साय सरकार की तीखी आलोचना की है। वहीं काशी के मणिकर्णिका घाट और अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। Read More
अतिक्रमण करने वाला बुलडोजर के डर से खुद अपना अतिक्रमण हटाए ऐसा नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है, लेकिन अब ऐसा सामने आया है। जब नगर निगम का बुल्डोजर पहुंचते ही व्यापारी अपना सामान खुद हटाकर दुकान खाली करने लगे। जाहिर है कि व्यापारी किसी भी विवाद से बचने के लिए खुद ऐसा रास्ता अपना लिए। Read More
कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार के चलते एक युवती की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बार-बार फोन करने और 'प्रपोज' करने से परेशान होकर युवती का गला चापड़ से काट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेखौफ होकर अपनी ट्रक में जाकर सो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। Read More
बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के घने जंगल एवं पहाड़ी इलाकों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा के मारे जाने की खबर सामने आयी है। फिलहाल इन दो शवों की पहचान नहीं की जा सकी है। Read More
छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल पर एक कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारी का दावा है कि कमिश्नर उससे घरेलू सामान मंगवाने, मोबाइल-DTH रिचार्ज कराने और मूवी टिकट बुक कराने जैसी निजी फरमाइशें करवाते थे। जब कर्मचारी इन मांगों को पूरा करने में असमर्थ हुआ, तो उसे निलंबित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस पी.पी. साहू ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। Read More
छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले में मंगेतर के द्वारा गर्भपात की दवा ख़िलाने से युवती की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के पहले ही मंगेतर ने युवती को प्रेगनेंट कर दिया, जिसके बाद दवा खिलाने पर हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। Read More
छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर सशक्त पहचान दिलाने के उद्देश्य से 23 से 25 जनवरी 2026 तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित होने वाले ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’ की तैयारियों का जायज़ा लेने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। Read More
कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सार्वजनिक उपक्रमों को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि किसी अधिकारी को केवल प्रशासनिक लापरवाही के नाम पर तब तक दंडित नहीं किया जा सकता, जब तक उस कार्य की जिम्मेदारी उसे औपचारिक रूप से सौंपी न गई हो। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा अपने लेखा अधिकारी के खिलाफ की गई दंडात्मक कार्रवाई को पूरी तरह रद्द कर दिया। Read More
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ओडिशा की महिला डांसरों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अश्लील डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया। कमिश्नर महादेव कावरे ने SDM तुलसी दास मरकाम को निलंबित कर दिया है। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। Read More
भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन किया। किसानों ने रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर चक्काजाम कर दिया। किसान संघ की प्रमुख मांग है कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए। साथ ही धान खरीदी व्यवस्था में हो रही कई विसंगतियों को तत्काल दूर करने की मांग की गई। Read More
भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच सामाजिक समरसता और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश लेकर प्रियदर्शिनी परिसर (ईस्ट) विकास समिति ने 11 जनवरी 2026 को 18वां पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया। इस आयोजन ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को एक मंच पर जोड़ते हुए आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। लगभग 300 परिसरवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। Read More
मुंगेली नगर पालिका में आज बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिली। मुंगेली के पुराना बस स्टैंड के पास अपोलो फार्मेसी के नाम से स्थित दुकान में शासकीय जमीन में अतिक्रमण किया गया था। वहीं बीजापुर जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने नया बस स्टैंड के पीछे बने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 75 मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। Read More
धमतरी में आज किसानों का गुस्सा खुलकर सड़कों पर नजर आया। धान खरीदी व्यवस्था में अचानक हुए बदलाव के विरोध में किसान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बंद कर ऑफलाइन टोकन लागू किए जाने से वे परेशान हो चुके हैं। अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन किसानों की नाराज़गी को गंभीरता से लेगा? या फिर दबाव की यह प्रक्रिया यूं ही जारी रहेगी। Read More
आयकर विभाग (IT) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रसिद्ध सड़क ठेकेदार और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बी.आर. गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ सुबह-सुबह शुरू हुई। Read More