छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदेश के 11 जिलों के अध्यक्ष को बदल दिया है। हाल ही में हुए नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में करारी हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। Read More
जगदलपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर अभियान जारी है। इसी क्रम में आज प्रशासन ने लालबाग में स्थित शिव मंदिर पर बुलडोजर चला दिया। जिसके बाद विवाद पैदा हो गया। Read More
जनप्रतिनिधियों के फर्जीवाड़ा के मामले सामने आते रहते है। ग्राम पोड़ी में पूर्व जनपद सदस्य व उसकी पत्नी ने नया तालाब बनाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को झांसा देकर 51 लाख 87 हजार रुपये का लोन लेकर कार, बाइक और गहनों की खरीदारी कर ली। Read More
छत्तीसगढ़ विधानसभा की बजट सत्र के आखिरी दिन छह महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा। Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 21 मार्च को भारत के लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताय। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, और 21 मार्च 1977 वह दिन है जब देश ने तानाशाही के विरुद्ध जीत दर्ज की थी। Read More
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया अंतर्गत कुरूषनार जंगल के पहाड़ी क्षेत्र में 20 मार्च को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार वर्दीधारी माओवादी मारे गए। इस संयुक्त कार्रवाई में कांकेर डीआरजी और बीएसएफ के जवान शामिल थे। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तलाक के कई मामले आते है। जहां पर कई कारण भी बताए जाते हैं लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया जहां पर तलाक के लिए पति ने पत्नी को मानसिक बीमार बताया। Read More
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में भारी मात्रा में नकदी मिलने का मामला सामने आया है। यह तब पता चला जब उनके घर में आग लगी और वे शहर से बाहर थे। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस को वहां बड़ी मात्रा में कैश मिला। Read More
पूरे प्रदेश में अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने आम लोगों के लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर दी हैं। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। वहीं, कोरबा जिले के कटघोरा में इस बदले मौसम की वजह से एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
Read More
बालोद जिले में शुक्रवार को फिर तेज रफ्तार तीन मोटरसायकल आपस में टकरा गई। जिसमे मौके पर ही 2 मोटरसाइकिल चालक और 1 मासूम बच्चे सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में 5 लोग घायल भी हो गए हैं। Read More
लोगों को संपत्ति से इतना ज्यादा मोह हो गया है कि रिश्तों को भी शर्मशार करते हुए मान-सम्मान को भूल जा रहे हैं। रतनपुर थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है। जहां पर छप्पर वाले घर के ऊपर चढ़कर जेठ ने बहू से मारपीट की है। Read More
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों काे एक और बड़ी सफलता मिली है। बीते दिन दो जिलों में सुरक्षाबलों ने तीस नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ एनकाउंटर की इस सफलता पर राजनीति भी जमकर हो रही है। Read More
छत्तीसगढ़ विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान प्रदेश के कई मुद्दों पर बहस और चर्चा हो रही है। आज यानी 21 मार्च को प्रश्नकाल में नए विधायकों को राजधानी में जमीन आवंटन का मामला उठा। Read More
पिछले साल हुई पटवारी से राजस्व निरीक्षक पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी की जांच EOW/ACB से कराने की सिफारिश की गई है। राजस्व विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को इस आशय का पत्र भेजा है। Read More
बेमेतरा में एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। कहा जा रहा है कि किसान ने एक व्यापारी को धान बेचा था लेकिन उसे पैसे नहीं दिए गए। पैसे मांगने पर व्यापारी द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। और उसके खिलाफ ही पुलिस में शिकायत कराई गई। Read More
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कई सवाल उठाए साथ ही सख्ती दिखाते हुए कहा कि आखिर जिम्मेदार अफसर क्या करते हैं। लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिल रहा। कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव को हलफनामा पेश करने निर्देश दिए है। Read More
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोयला और आबकारी घोटाले में नेता, कई अधिकारी समेत कई लोग जेल के अंदर हैं। तो वहीं अभी इन्हीं मामलों पर केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। Read More
रायपुर जिला पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए हैं। दोनों पदों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। वहीं हार के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाए हैं । दो बार चुनाव टलने के बाद आज रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के चुनाव आखिरकार आज संपन्न हुए। Read More
बलौदाबाजार अग्निकांड में जेल से लौटे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज गिरौधपुरी धाम के लिए निकले हैं। उनके साथ करीब 10 गाड़ियों का काफिला साथ चल रहा है। Read More
बीजापुर में गंगालूर के जंगल में जारी मुठभेड़ के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है, बस्तर में कुल 30 नक्सलियों की मारे जाने की खबर है, जिनमें से अब तक बीजापुर में 26 के शव बरामद किए गए हैं। वहीं कांकेर में 4 के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। Read More
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां पर देवरीखुद में रहने वाली ललिता यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उसे व्यापार के लिए लोन की जरूरत थी तब पॉम्पलेट मिला था जिसमें वी राइज फाइनेंस कंपनी के बारे में लिखा था। उसे पढ़कर ही वहां गई थी। Read More
ब्याज में रकम लेना और देना आम बात हो गई है। लेकिन इस काम में कुछ गारंटी लेकर ब्याज देते है तो कुछ भरोसा करके ब्याज में रकम उधार देते हैं। अक्सर ऐसा करने वाले धोखे का शिकार भी हो जाते है। Read More
एनआईटी के कर्मचारियों की नियमितिकरण की मांग को लेकर दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में जस्टिस एके प्रसाद ने याचिकाकर्ताओं को चार महीने के भीतर नियमित करने का आदेश जारी किया है। Read More
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के मौजूदगी में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई । बैठक में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करने, संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने और कांग्रेस में रुकी हुई नियुक्तियां जल्द करने का निर्णय लिया गया। Read More
बस्तर संभाग में ट्राइबल विभाग की ओर से संचालित आदिवासी छात्रावासों में हुई मौत के आंकड़ों को लेकर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की ओर से पूछे गए प्रश्न पर सरकार ने जो जवाब दिया, उससे विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। Read More
जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र के डभराखुर्द गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई के बाद उसका इलाज चल रहा था लेकिन इस दौरान रायपुर में उसकी मौत हो गई है। Read More
बालिका आश्रय गृह जशपुर में बालिका की मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने बालिका आश्रय गृह जशपुर में घटना की जाँच के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर को जाँच अधिकारी नियुक्त किया है। और सभी बिन्दुओं पर जाँच करने के निर्देश दिए हैं। Read More
राजधानी रायपुर के खरोरा में पड़ोसी की हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर युवक ने अपने पड़ोसी से विवाद के दौरान हसिए से गले को काट दिया और कंधे पर भी वार किया। Read More
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के विभागों पर विधानसभा में बजट पर चर्चा की गई है। इस दौरान उन्होंने नक्सलवाद के उन्मूलन, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जेल सुधार को लेकर कई अहम घोषणाएं की हैं। Read More