आज तीजा का त्यौहार है इस दिन महिलाये अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। 24 घण्टे का कठिन व्रत रखने के बाद भी NHM कर्मचारी संघ में शामिल महिला कर्मचारियों ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। Read More
बीजापुर जिले के सक्रिय माओवादियों ने तेलंगाना के कोत्तागुडम में पुलिस अधिकारी के सामने आत्मसमर्पण किया है। 8 नक्सली बीजापुर जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना ईलाके के निवासी हैं और संगठन में कार्यरत रहे हैं। माओवादी गतिविधियों से तंग आकर ये नक्सली मुख्य धारा में लौट आए हैं। Read More
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले की 17 साल की नाबालिग लड़की कोंटा से आंध्र प्रदेश के यदुगुरल्लापल्ली के पास अपनी मौसी के घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। तभी रास्ते में ऑटो ड्राइवरों ने उसे ठंडा पेय में नशीली दवा पिलाई और उसके साथ ज़बरदस्ती की। Read More
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। ट्रेनों के लगातार रद्द होने पर बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि राज्य के बीजेपी के 10 सांसद मिलकर प्रधानमंत्री को पत्र क्यों नहीं लिखते? बैज ने तंज कसते हुए कहा— “ये 10 सांसद छत्तीसगढ़ पर बोझ बन चुके हैं।” Read More
RAIPUR NEWS. केंद्र सरकार ने देशभर में ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स पर बैन लगाने का बड़ा फैसला लिया है। इस कदम का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार पर सवालों की बौछार कर दी। ये भी पढ़ें:सौतेले बेटे ने कही मां को पत्नी बनाने की बात, महिला... Read More
महासमुंद में एक मां ने अपने सौतेले बेटे की अपने हाथों से ही हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा शराब का आदी था और आए दिन पैसे की मांग करता था। हद तो तब हो गई जब उसने अपनी ही मन को पत्नी बनने तक की बात कह दी। इससे आक्रोशित मन टांगिया से सिर पर वार करके बेटे को मौत को घाट उतार दिया। Read More
सीएम विष्णुदेव साय ने ओसाका स्थित सरताज फूड्स को छत्तीसगढ़ में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए $11.45 मिलियन (₹100 करोड़) के निवेश हेतु आमंत्रित किया। यह निवेश न केवल प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मज़बूती देगा, बल्कि युवाओं के लिए नए रोजगार और किसानों के लिए बेहतर अवसर भी तैयार करेगा। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की ओर यह बड़ा कदम है। Read More
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक फिल्मी कहानी जैसी घटना सामने आई है। यहां पामगढ़ थाना क्षेत्र के तैनाद गांव निवासी 21 वर्षीय कौशल श्रीवास ने 40 लाख रुपए के बीमा की रकम पाने के लिए अपनी ही मौत का ड्रामा रच डाला। युवक ने नदी किनारे बाइक, कपड़े और मोबाइल छोड़ दिए ताकि लगे कि वह डूब गया है। इस घटना से परिवार और गांव में मातम का माहौल बन गया। Read More
शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने चैतन्य बघेल की याचिका को खारिज कर दिया है। जाहिर है कि पूर्व सीएम के बेटे को फिलहाल अभी जेल में ही रहना होगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। EOW की एफआईआर को चुनौती देते हुए दायर की गई उनकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। Read More
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक युवक की बंद बोरी में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और जल्द ही इस हत्याकांड का पूरा खुलासा किया जाएगा। Read More
जांजगीर-चांपा जिले में अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। नवागढ़ थाना क्षेत्र के नेगुहडीह गांव की महिला लक्ष्मिन बाई कश्यप ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। निजी अस्पताल जांजगीर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। Read More
कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनागुंडा गांव में नक्सलियों द्वारा आदिवासी युवक मनेश नुरुटी की बेरहमी से हत्या किए जाने की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग की है। Read More
भानुप्रतापपुर क्षेत्र में एक के बाद एक गांव में ग्राम सभा प्रस्ताव पारित कर पादरी पास्टर की नो एंट्री वाले नोटिस बोर्ड लगाए जा रहे है। अब भानुप्रतापपुर के ग्राम घोटिया में नोटिस बोर्ड लगाया गया है। क्षेत्र में अब तक 5 गाँवो में पादरी पास्टर की नो एंट्री के बोर्ड लग चुके हैं। Read More
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में पानी के बंटवारे व पुरानी रंजिश को लेकर हुई पूर्व पंच की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। इससे पहले 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। Read More
आदिवासी विकास विभाग में हुई गड़बड़ियों के मामले में अब बड़ी कार्रवाई हो गई है। विभाग के दो पूर्व सहायक आयुक्त डॉ. आनंदजी सिंह और के.एस. मसराम तथा क्लर्क संजय कोडोपी के खिलाफ आखिरकार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ASP बर्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। BNS की 4 धाराओं में केस दर्ज हुआ है। Read More
दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से संचालित जुआ के फड़ पर छापा मारा। यह फड़ जलाराम कैटरर्स के पीछे संचालित किया जा रहा था, जहां बड़े-बड़े व्यापारी हार-जीत के दांव पर लाखों रुपये लगा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जलाराम कैटरर्स के संचालक राजेश नथवानी उर्फ बंटी समेत 11 आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। उनके पास से 2 लाख 18 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 52 पत्तियों की ताश जब्त की गई। Read More
शनिवार देर रात बिलासपुर के रामसेतु पुल पर आत्महत्या की कोशिश कर रही एक युवती को कुछ युवकों की सतर्कता ने बचा लिया। मानसिक तनाव से जूझ रही यह युवती छलांग लगाने ही वाली थी कि मौके पर मौजूद युवकों ने तुरंत पकड़कर उसकी जान बचा ली। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Read More
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी किया जा रहा था। महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी में यह भर्ती प्रक्रिया हुई थी और चार महिलाएं फर्जी अंक सूची के आधार पर नौकरी कर रही थी। इस पूरे मामले में विभागीय जांच के बाद हुई शिकायत पर शंकरगढ़ पुलिस की टीम ने चार महिलाओं के ऊपर एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। Read More
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 18 अगस्त को जारी एक नए नियम ने छत्तीसगढ़ के स्थानीय बेरोजगार युवकों में कूट कूटकर नाराजगी पैदाकर दी है। दरअसल, उच्च शिक्षा आयुक्त ने हाल ही में महाविद्यालयों में अतिथि प्राध्यापकों की भर्ती के लिए नया आदेश जारी किया है। ये नया नियम विवाद की वजह बन गया है। इसे लेकर प्रदेश के युवा अभ्यर्थियों में गहरी नाराज़गी है। उच्च शिक्षा आयुक्त के द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार अब केवल समान अंक होने की स्थिति में ही स्थानीय (छत्तीसगढ़ के) उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। Read More
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे कोचिंग डिपो में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच धुलाई और सफाई के दौरान एक ठेका कर्मी 133 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Read More
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले में आरोपी चैतन्य बघेल को शुक्रवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद ईडी ने आगे रिमांड बढ़ाने का आवेदन नहीं लगाया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। अब आरोपी को 6 सितंबर तक जेल में रहना होगा। Read More
राजनांदगांव में निगम के कार्यपालन अभियंता, उप अभियंता, सहायक अभियंता सहित ठेकेदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बीते मंगलवार की रात राजनांदगांव शहर के कन्हारपुरी वार्ड में निर्माणाधीन पुलिया को लापरवाही पूर्वक खुला छोड़े जाने से कन्हारपुरी वार्ड के ही बाइक सवार युवक आकाश साहू की मौत हो गई थी। इसे लेकर कांग्रेस ने मामला दर्ज करने की मांग की थी। Read More
चरणदास महंत का आज पेंड्रा में एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमें यहां उन्होंने नए मंत्रिमंडल के गठन के बाद बीजेपी के भीतरखाने में पनप रहे असंतोष को लेकर कहा कि बीजेपी के असंतोष का फायदा हम उठाने का प्रयास कर रहे। बीजेपी के सीनियर का और नहीं सहेंगे करके एक गुट बन रहा और हम संभावनाओं की तलाश में निकल गए हैं। महंत ने कहा कि अमर अग्रवाल और अजय चंद्राकर हमारे पुराने मित्र रहे हैं आज भी हैं। वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। Read More
राजधानी रायपुर के सूदखोर भाइयों वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के साम्राज्य पर प्रशासन की कार्रवाई का डंडा चल गया है। पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अधिकारियों ने रायपुर के भाटागांव में स्थित उनके आलीशान मकान को कुर्क कर दिया है, अब इस प्रॉपर्टी पर जिला प्रशासन का कंट्रोल होगा। Read More
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य खेल पुरस्कारों के चयन प्रक्रिया में नियमों के अनुरूप निर्णय लेने का आदेश जारी किया है। दरअसल, चयन प्रक्रिया को लेकर कराते प्रशिक्षक मुरलीधर भारद्वाज की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि खेल सचिव और खेल संचालक याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर नियमों के अनुरूप निर्णय लें। कराते प्रशिक्षक ने चयन प्रक्रिया को लेकर आरोप लगाते हुए याचिका लगाई थी। Read More
छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में घटिया पैरासिटामोल सप्लाई करने वाली 9 एम इंडिया लिमिटेड के खिलाफ सीजीएमएससी ने नोटिस जारी कर दिया है। 9एम कंपनी को प्रदेश के तमाम सरकारी अस्पतालों और सीजीएमएससी के गोदामों से 2024 बैच की सभी पैरासिटामोल दवा को वापस लेने को कहा गया है। साथ ही इन दवा स्टॉक के बदले नई बैच की गुणवत्ता पूर्ण दवा आपूर्ति करने को भी कहा गया है। Read More
जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां नर्स की जगह महिला गार्ड द्वारा महिला मरीज को इंजेक्शन लगाने की तस्वीर वायरल हुई। यह घटना 19 अगस्त की है, जब पूर्व पार्षद योगेश बघेल इलाज के लिए अपने भतीजे को अस्पताल लाए थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि वार्ड में नर्स की जगह महिला गार्ड मरीज को इंजेक्शन लगा रही है। इसकी तस्वीर खींचकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। Read More
प्रदेश से सरकार जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही है। फंड की कमी का असर कांग्रेस के आंदोलनों पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि कांग्रेस के नेता इस बात को स्वीकार नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि जब जनता साथ हो तो फंड मायने नहीं रखता। वहीं भाजपा का कहना है कि सरकार के समय जिन मंत्रियों और नेताओं ने पैसे कमाए थे अब सभी ने हाथ खींच लिए हैं, इसलिए कांग्रेस की ये स्थिति है। Read More
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों को लेकर अहम फैसला सुनाया। अदालत ने अपने 11 अगस्त के आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि सभी आवारा कुत्तों को नसबंदी और टीकाकरण के बाद उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। हालांकि, वे कुत्ते जो आक्रामक (aggressive) हैं या रेबीज (rabies) से पीड़ित पाए जाएंगे, उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा। Read More
छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के शराब घोटाले केस में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है, मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। केस की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में हुई। इस दौरान लखमा की तरफ से एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखा। Read More