छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 दिनों के विदेश दौरे से रायपुर वापस लौट आए हैं। जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर अभूतपूर्व स्वागत हुआ। प्रदेशभर से भाजपा के हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की आगवानी करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विदेश यात्रा को उद्योग और निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण करार दिया। Read More


























































