सक्ती उप जेल के बाहर युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।जिसमें जेलर सहित 3 आरक्षक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। मामले की सच्चाई जानने जब जेलर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवक आदतन अपराधी है। Read More
बिलासपुर में दो घटनाओं में सनसनी फैला दी है। एक जगह युवक ने खुद को ब्लेड से काट डाला है। जिसके बाद रक्तश्राव होने के कारण युवक की मौत होगई। वहीं एक अन्य घटना में जंगल में महिला की जली हुई लाश मिली है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुटी हुई है। Read More
बस्तर में आज फिर से तीन जिलों में 78 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं गढ़चिरौली में सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने 60 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। हालाकि पुलिस के सामने गढ़चिरौली में एक दिन पहले ही इन नक्सलियों ने सरेंडर किया था जिसमें सीसी मेंबर भूपति का नाम भी शामिल हैं। Read More
सरगुजा जिले के सीतापुर थाना इलाके में विगत एक सप्ताह पूर्व ट्यूशन जाने के लिए बाइक लेकर निकले कक्षा 10 वीं में पढ़ने वाला 15 वर्षीय छात्र के अपहरण की शिकायत झूठी निकली है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच, घटनास्थल का निरीक्षण और 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह पाया कि यह पूरा मामला फर्जी है। जहां कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने परिजनों की डांट से बचने के लिए अपहरण और लूट की झूठी कहानी रची थी और थाने पहुंचकर झूठा FIR लिखाया था। आखिर क्या है पूरा मामला जानिए। Read More
छत्तीसगढ़ के कोरबा में बीते 12 अक्टूबर को एक रिजॉर्ट में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा करने वाले कांग्रेसी बताए जा रहे हैं। इसे लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। Read More
शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 36 वर्षीय युवक रोहित जलताड़े ने मंगलवार (14 अक्टूबर) को अपने ही घर की छत पर आत्महत्या कर ली। युवक ने पहले हाथ की नस काटी और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी जान दे दी। पूरे कमरे की दीवारों पर खून के छींटे थे। Read More
एजुकेशन हब भिलाई के कल्याण कॉलेज में स्टूडेंट्स ने अपनी क्रिएटिव सोच का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के बॉटनी विभाग की ओर से आयोजित ‘क्रिएटिव आर्ट वर्क्स’ एग्जीबिशन में छात्रों ने वेस्ट मटेरियल को बेस्ट प्रोडक्ट में बदलकर सबको हैरान कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में नवाचार (Innovation) और कला के प्रति रुचि विकसित करना था। Read More
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और फिर लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी की बात कही तो वह इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। Read More
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम के पार्षद कैलाश बेहरा को भृत्य की नौकरी दिए जाने का मामला उठाया है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णु के सामान्य प्रशासन एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है। यह नियुक्ति उनके मां की मृत्यु के बाद दी गयी है। किसी जनप्रतिनिधि को नियमतः सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। Read More
निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने एक और चालान कोर्ट में पेश किया है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक मामले में दर्ज एफआईआर में करीब 10 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है। पेश हुए चालान में सौम्या चौरसिया की आय से करीब 1873 प्रतिशत अधिक निवेश का खुलासा हुआ है। Read More
अचानकमार टाइगर रिज़र्व की प्रतिभाशाली युवा कलाकार रागिनी धुरवे ने अपनी उत्कृष्ट गोंड चित्रकला से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जिले का मान बढ़ाया है। भारत सरकार की नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी (NTCA), नई दिल्ली द्वारा आयोजित “Silent Conservation – From Margin to Center” राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में रागिनी की कलाकृति का चयन किया गया। Read More
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर से प्रदेश की कानून और स्वास्थ्य व्यवस्था को लाचार बताते हुए सवाल खड़ा किया है । आज उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा। वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। Read More
देश में माओवादियों को फिर एक बड़ा झटका लगा है। माओवादियों के पोलित ब्यूरो एवं केंद्रीय कमेटी के सदस्य वेणुगोपाल भूपति उर्फ सोनू ने अपने अन्य 60 साथियों के साथ हथियार सहित महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह अब तक के सबसे बड़े आत्म समर्पण में से एक माना जा रहा है क्योंकि किसी पोलित ब्यूरो के नेतृत्व में हथियार सहित आत्म समर्पण करने का मामला पहला है। Read More
बिलासपुर से घूमने गया एक युवक जगन्नाथपुरी में नहाते समय समुद्र की लहरों में बह गया, जिसका शव तीन दिन बाद समुद्र में तैरता मिला। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए पुरी गया था और वहां समुद्र में नहाने उतरा था। हादसे के बाद से ही दोस्तों और स्थानीय पुलिस द्वारा युवक की लगातार तलाश की जा रही थी। Read More
बिहार भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे। Read More
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की कवायद के बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। आरडीए के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव सिंह ठाकुर ने कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया है। Read More
कवर्धा में आज गोड़वाना समाज पार्टी और भीम आर्मी ने संयुक्तरूप से 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस के भारी बल ने उन्हें अंबेडकर चौक के पास ही बैरिगेट्स लगाकर रोक दिया। करीब 700 पुलिस जवानों की तैनाती के बीच गोड़वाना समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वहीं गृहमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन को भीम आर्मी का समर्थन भी मिला। Read More
भारतीय किसान संघ ने आज राजधानी में बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय किसान संघ ने 3286 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, बिजली बिल हाफ योजना की फिर से बहाली और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतिम किस्त के भुगतान जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। Read More
बिलासपुर हाईकोर्ट ने रेप के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा है, सहमति से बने सम्बन्ध को दुष्कर्म नहीं कहा जा सकता। जगदलपुर के फ़ास्ट कोर्ट ने CAF जवान रूपेश कुमार पुरी को 10 साल की सजा सुनाई थी। मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने CAF जवान को बरी कर दिया है। Read More
शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में आयोजित ‘बॉयो बाजार’ में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार झलक उठा। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने पर्यावरण हितैषी, नॉन-टॉक्सिक और हर्बल ऑर्गेनिक वस्तुओं का निर्माण कर सबका ध्यान खींचा। Read More
केरल के त्रिशूर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने रविवार को कन्नूर में एक कार्यक्रम में कहा, कि 'मैं अपना एक्टिंग करियर दोबारा शुरू करना चाहता हूं, मुझे ज्यादा इनकम की जरूरत है, मंत्री बनने के बाद मेरी कमाई पूरी तरह से रुक गई है।' Read More
बढ़ी हुई बिजली की दरों को लेकर आज कांग्रेस ने बिजली आफिस का घेराव किया। चार सौ युनिट तक की छूट समाप्त करने और स्मार्ट मीटर के विरोध सहित बार-बार बिजली बंद होने के मामले को लेकर आज कांग्रेस कमेटी द्वारा राजनांदगांव में बिजली दफ्तर का घेराव करते हुए गेट पर तालाबंदी की गई। Read More
सोशल मीडिया की दोस्ती ने एक युवती की ज़िंदगी में दर्द का सिलसिला शुरू कर दिया। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और वीडियो बनाकर महीनों तक ब्लैकमेल करता रहा। सरकण्डा पुलिस ने इस मामले में तेज़ी दिखाते हुए सिर्फ 10 घंटे के भीतर आरोपी साजिद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। Read More
बिलासपुर में अवैध शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी इलाके में शनिवार देर रात ब्लैक में शराब बेचने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की लकड़ी के बते से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। Read More
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बासागुड़ा थाना पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तीन इनामी नक्सलियों समेत कुल 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में से तीन पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था। Read More
विधायक और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपने ही विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष की विधायक संगीता सिन्हा के बयान पर पलटवार किया है। हाल ही में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत मनेंद्रगढ़ पहुंची संजारी बालोद की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने एम्स और मेकहारा में मरीजों को भर्ती न किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे, और मंत्री जायसवाल से इन अस्पतालों का दौरा करने का आग्रह किया था। Read More
सोशल मीडिया पर नाम और फॉलोअर्स पाने की होड़ अब खतरनाक मोड़ पर पहुँच चुकी है। बिलासपुर में कुछ युवक ‘फेमस’ होने के चक्कर में हथियार लहराते हुए, धमकियाँ देते और डर फैलाते रीलें बना रहे थे। इन रीलों के जरिए वे खुद को ‘डर का ब्रांड’ बनाना चाहते थे लेकिन बिलासपुर पुलिस ने इस नकली बहादुरी की पोल खोल दी। Read More
छत्तीसगढ़ में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेस चल रही है। पहले दिन की बैठक में खाद्य विभाग की समीक्षा की गई। सीएम ने कलेक्टरों और सचिवों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश दिए है। उन्होंने साफ कहा है कि धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे। Read More
राजधानी की सड़कों पर रात के अंधेरे में तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब शंकर नगर से लेकर मोवा ओवरब्रिज तक तेज रफ्तार से दौड़ती एक आई-20 कार में सवार युवकों ने सरेआम सड़कों पर हुड़दंग मचाया। Read More
पुलगांव के ग्राम गनियारी में 6 मार्च 2024 को हुई वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की दोहरी हत्या के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतिका के ही गांव के निवासी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद और उसके दो सहयोगियों ने अवैध संबंधों के खुलासे के भय से अंजाम दिया। Read More