BILASPUR NEWS. भारतीय रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देने के लिए लगातार सेवाओं में बदलाव कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड ने रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन रवाना होने से कम से कम 8 घंटे पहले फर्स्ट रिजर्वेशन चार्ट तैयार नहीं किया जाएगा। जोनल रेलवे इसे मैनुअली तैयार नहीं करेंगे, बल्कि वह पूरी तरह ऑटोमैटिक सिस्टम से बनेगा। बोर्ड की इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और यात्रियों को पहले से कन्फर्मेशन की सही जानकारी मिल सकेगी।

रेलवे के नए सर्कुलर के अनुसार 10 जुलाई 2025 से लागू सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का चार्ट पिछले दिन रात 9 बजे और बाकी ट्रेनों का 8 घंटे पहले तैयार होने वाले नियम में बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले ही फर्स्ट चार्ट नहीं बनेगा। विशेष परिस्थितियों में जोनल रेलवे अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सेकंड चार्ट का समय पहले जैसा ही रहेगा।

रिमोट लोकेशन से चार्ट तैयार करने की गाइडलाइंस भी ऑटोमैटिक होंगी। सीआरआईएस को इस बदलाव के लिए सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करना होगा। रेलवे बोर्ड का कहना है कि इससे चार्ट तैयारी में एकरूपता आएगी, गड़बड़ियां कम होंगी और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को पहले से पता चल जाएगा कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं।

बता दें कि अब पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन रवाना होने के आठ घंटे पहले तैयार हो जाएगा। कई ट्रेनों के लिए यह एक दिन पहले रात नौ बजे तक बन जाएगा। अगर निर्धारित समय पर जोन और मंडल कार्यालय से चार्ट तैयार नहीं होता है तो यह कार्य आटोमैटिक तरीके से होगा। इससे यात्रियों को समय पर चार्ट की जानकारी हो सकेगी। दूसरे चार्ट के समय में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

































