MUNGELI NEWS. मुंगेली जिले में अजीब मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के कृषि विभाग में पहले से ही 6 ADO होने की जानकारी है। इसके बाद एक ग्राम सेवक को प्रभारी SADO (सीनियर एग्रीक्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) बना दिया गया है। यह फैसला कृषि विभाग के उप संचालक ने लिया है, जिसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अब इसका विरोध भी शुरू हो गया है और कलेक्टर ने जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
यह मामला मुंगेली जिले के मुंगेली और लोरमी ब्लॉक का है, जहां ग्राम सेवक के पद पर तैनात धनंजय कुर्रे को तीन साल पहले SADO बनाया गया था। नियमानुसार इस पद की जिम्मेदारी ADO को दी जानी चाहिए। लेकिन एक बार फिर कृषि विभाग के उप संचालक ने ग्राम सेवक केपी घिंडोरी को मुंगेली का प्रभारी SADO बना दिया है। यानी अब दो ग्राम सेवक SADO पद पर काम कर रहे हैं।
इस फैसले से किसानों को परेशानी हो रही है, जो खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं। कभी-कभी तो किसानों को जाम भी लगा रहे हैं। मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है और वे इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे DDA से रिपोर्ट लेंगे और फिर आगे की कार्रवाई करेंगे।
इस फैसले से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या मुंगेली जिले में ग्राम सेवक अपने सीनियर से भी ज्यादा काबिल हैं? या फिर कृषि विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी से कर रहे हैं। क्या हमेशा ग्राम सेवक के कंधों पर ही मुंगेली और लोरमी की कृषि विभाग की जिम्मेदारी रहेगी?
मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने tirandaj से कहा कि जानकारी आपके माध्यम से मिली इसकी सत्यता से जांच करते हैं कि मुंगेली जिले में कितने SADO हैं और कितने को प्रभार मिला है DDA से रिपोर्ट ली जायेगी, फिर आगे की कार्रवाही की जाएगी