KARUR NEWS. तमिलनाडु से करीब 400 किमी दूर करूर उस वक्त हाहाकार मच गया, जब लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। दरअसल, अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख विजय की चुनावी रैली में 27 सितंबर की शाम मच भगदड़ गई। इससे 9 बच्चों समेत 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं। घटना के वक्त अभिनेता से नेता बने विजय रैली को संबोधि कर रहे थे। स्थिति बिगड़ती देख विजय ने अपना भाषण रोका, वे शांति की अपील करते हुए समर्थकों से कहते रहे कि एम्बुलेंस को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए रास्ता दें, लेकिन रैली स्थल के आसपास की सड़कें पूरी तरह भीड़ से भरी थीं और एंबुलेंस को घटना स्थल तक पहुंचने में समय लगा।
इसलिए मची भगदड़
बताया जाता है कि रैली स्थल पर लोग करीब छह घंटे से इंतजार कर रहे थे। विजय इसके बाद पहुंचे। उनके पहुंचते ही लोग मंच की तरफ बढ़ने लगे। इसी बीच भीड़ का दबाव बढ़ने लगा और कई लोग बेहोश हो गए। इसके बाद भगदड़ मच गई और लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने करूर से आई खबरों को ‘चिंताजनक’ बताया।
इसलिए विजय कर रहे थे रैली
विजय ने 2 फरवरी 2024 को टीवीके की स्थापना की थी। उन्होंने घोषणा की है कि वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में खड़ी होगी। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य जनता को पार्टी का एजेंडा, विचारधारा और विकास व सुधार योजनाएं समझाना है। वे खुद को मौजूदा बड़े दलों (जैसे डीएमके) के विरोधी शक्ति के रूप में पेश करना चाहते हैं। विजय के पास पहले से एक बड़े प्रशंसक आधार है, जिन्हें राजनीति में सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है।
विजय ने लिखा-मेरा दिल टूट गया
विजय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरा दिल टूट गया है। मैं अत्यधिक दर्द और शोक में हूं। करूर में अपने भाइयों और बहनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। डीजीपी वेंकटरमण ने कहा कि हादसे के सटीक कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे। इसके लिए एक वन-मैन कमीशन बनाया गया है।