RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में इन दिनों भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई जारी है। एक के बाद एक मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इसी बीच आज कोर्ट में कस्टम मिलिंग और कोल घोटाले की सुनवाई हुई।
जिसमें EOW ने आबकारी घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि मनीष मिश्रा और संजय कुमार मिश्रा दोनों सगे भाई है। जिनमें संजय मिश्रा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दोनों भाई ने नेक्सजेन पॉवर कंपनी बनाकर FL 10 लायसेंस लेकर प्रदेश में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब सप्लाई करते थे। वहीं अभिषेक सिंह इस घोटाले के पूर्व आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है।
तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट ने 26 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर EOW को सौंप दिया है। इस दौरान EOW तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी।
ये भी पढ़ें:
अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा 14 दिन की रिमांड पर
वहीं दूसरी ओर कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा 11 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। EOW ने इस बार पुलिस रिमांड की मांग नहीं की, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन यानी 4 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल भेज दिया है।
नवनीत तिवारी को दोबारा पुलिस रिमांड पर भेजा गया
इसके अलावा कोल घोटाला मामले में EOW गिरफ्तार नवनीत तिवारी को 10 दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने एक बार फिर 25 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर EOW को सौंप दिया है। नवनीत तिवारी से अब अगले चार दिन तक पूछताछ की जाएगी।