RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच सुबह 9 बजे तक 7.38% मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक 7.32% पुरुषों और 7.44% महिलाओं ने मतदान किया है।
बता दें कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। 17 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया बैलट पेपर से होगी और सुबह 7 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक चलेगी। यह मतदान प्रदेश के 53 विकासखंडों के गांवों में किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp में अब खुद बना सकेंगे अपनी यूनिक थीम, कलर बदलना होगा आसान…जानें पूरा प्रोसेस

Mile stone Academy Bhilai
आरंग और अभनपुर में हो रहा मतदान
बात करें राजधानी रायपुर की तो पहले चरण में रायपुर जिले के आरंग और अभनपुर क्षेत्र में मतदान हो रहा है। अभनपुर में कुल 4 जिला पंचायत सदस्य, 25 जनपद सदस्य, 88 सरपंच और 88 वार्ड पंच के पदों पर चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 14 सेक्टरों में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें: सारंगढ़ में सनसनीखेज गोलीकांड के 7 आरोपी गिरफ्तार, दो बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस जब्त
आरंग में 1402 पंच, 134 सरपंच, 25 जनपद सदस्य, और 6 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए मतदान होगा। आरंग में 20 सेक्टरों में 406 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यह चुनाव 53 विकासखंडों में 9,873 मतदान केंद्रों पर हो रहा है, जिसमें 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
ये भी पढ़ें: दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस ने 97 लोगों को हिरासत में लिया
बनाए गए 9,873 मतदान केंद्र
इस चुनाव के लिए कुल 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंच पद के लिए लगभग 60,000 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि सरपंच पद के लिए 14,646 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जनपद पंचायत सदस्य (जिपं) के लिए 4,587 उम्मीदवार हैं, जबकि जिपं सदस्य के लिए 702 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क है।
ये भी पढ़ें: पैसा निकालना और जमा करना हुआ मुश्किल, देश के इस बैंक पर RBI ने लगाए कड़े प्रतिबंध, जानिए ऐसा क्यों