INDORE. उत्तर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी का विशेष महत्व है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश में में लोहड़ी का क्रेज अधिक दिखाई देता है। सिख समुदाय के लोग भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस बार लोहड़ी का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार मुख्य रूप से कृषि और प्रकृति को समर्पित है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास से जानते हैं लोहड़ी पर्व का शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या करना चाहिए। पंडित गिरीश व्यास बताते हैं कि लोहड़ी के त्योहार की रात साल भर की सबसे लंबी रात होती है। इसके बाद रातें छोटी और दिन बड़े होने लगते हैं।
कृषि और प्रकृति से जुड़ा है लोहड़ी का त्योहार
लोहड़ी कृषि से जुड़ा पर्व है। इसलिए इस पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह रहता है। पंजाबी लोग इस दिन नए कपड़े पहनते हैं। ढोल की थाप पर भांगड़ा से लेकर लोक नृत्य तक करते हैं। वहीं, महिलाएं पारंपरिक लोहड़ी गीत गाकर त्योहार मनाती हैं।

14 जनवरी को मनाया जाएगा त्योहार
पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य 14 जनवरी 2023 को 20:21 पर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसलिए मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। उससे एक दिन पहले 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी मनाई जाएगी। लोहड़ी मनाने का शुभ मुहूर्त रात 8:57 बजे होगा।



































