DURG. बीती रात पूरे शहर में दशहरा बड़े ही धूम धाम से मन, दशहरा एक ऐसा त्योहार है जिसे हम बुराई पर अच्छाई के विजय की ख़ुशी में मानते हैं। इस संसार में प्रत्येक मनुष्य के अंदर अच्छाई और बुराई दोनों ही है। यदि आप खोजना चाहो तो हर अच्छे इंसान के अंदर कुछ न कुछ बुराई जरूर ढूंढ निकाल सकते हो। और वहीँ प्रत्येक बुरे इंसान के अंदर कुछ न कुछ अच्छाई जरूर ढूंढ निकाल सकते हैं। किसी की अच्छाई या बुराई आपके सोचने के ऊपर निर्भर करती है। ऐसे में दुर्ग शहर में रावण का किरदार निभाने वाले शख्स ने बीती रात कुछ ऐसा कर दिया जिससे पूरे सोशल मीडिया में उसकी जमकर तारीफ की जा रही है।

इंसान की बचाई जान
दुर्ग पीसीसी ग्राउंड में रावण का किरदार निभाने वाले शख्स बद्री ताम्रकार ने, ठीक अपना किरदार निभाने जाने से पहले, रावण का ही भेष धारणकर नेहरू नगर स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में जाकर जरूरतमंद को रक्तदान किया। यह इनका 51वां रक्तदान है, इसके जरिए यह समाज को एक ऐसा सन्देश दे रहे हैं कि दुनिया के हर किरदार में कुछ कुछ अच्छाई जरूर होती है।







































