KORBA. जिले में एक स्कूली छात्र के अपहरण होने की घटना सामने आई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा बस स्टैंड का है, जब एक स्कूली छात्र अपने घर से सुबह नौ बजे स्कूल जाने निकला था। जैसे ही वह तिलकेजा बस स्टैंड के पास पहुंचा वैसे ही दो बाइक सवार उसका रास्ता रोक कर उसको गाड़ी में बैठक जबर्दस्ती करने लगे। अपहरणकर्ताओं ने बाइक में छात्र के नहीं बैठने पर चाकू निकाल कर धमकाया और डरकर छात्र बाइक में बैठ गया। दो अपहरण्कर्ता उसको बैठा कर तुमान गांव की ओर जाने लगे। लेकिन रास्ते में छात्र उन्हें चकमा देकर भागने में सफल रहा। छात्र शासकीय पूर्व माध्यमकि शाल तिलकेजा में कक्षा आठवीं में अध्ययन करता है।

भागने में सफल रहा छात्र
छात्र ने साहस दिखाते हुए बाइक से कूद कर भाग गया। बीच रास्ते में छात्र बाइक सवारों को चकमा देने में सफल रहा और बाइक से कूद कर भाग गया और लोगों के बीच जा पहुंचा। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने तत्काल घटना से उरगा पुलिस को अवगत कराया।
20 दिन से लापता युवती का अब तक नहीं मिला सुराग
कोरबा जिले के ही एक अन्य युवती 20 दिन से लापता है। काम करने गई युवती का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया था। 20 दिन से लापता कुसमुंडा निवासी प्रियंका सोनवानी (19) 23 अगस्त को काम पर गई थी, लेकिन उसके बाद से वो घर नहीं लौटीं। प्रियंका सोनवानी की मां ममता ने बताया कि घटना के पहले 22 अगस्त को उनकी बेटी अपने दोस्तों के साथ पर्यटन स्थल सतरेंगा पिकनिक मनाने के लिए गई थीं। प्रियंका ने फोन पर अपनी मां को बताया कि उसका बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया है। ममता का कहना है कि जब देर शाम प्रियंका नहीं लौटीं, तो उसकी तलाश शुरू की। फिलहाल 20 दिन हो चुका है और अब तक प्रियंका की जानकारी नहीं मिल पाई है।







































