WASHINGTON NEWS. अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपनी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अब इस जंग को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं हैं और बिना Strait of Hormuz को तत्काल खुलवाए भी युद्ध समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट को जबरन खोलने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया जाता है, तो युद्ध तय समय (4–6 सप्ताह) से अधिक लंबा खिंच सकता है।

इसी कारण अब प्राथमिकता है कि युद्ध को सीमित समय में समाप्त करना, ईरान की नौसैनिक ताकत को कमजोर करना, मिसाइल भंडार को निशाना बनाना। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए अमेरिका बाद में अलग से सैन्य या रणनीतिक ऑपरेशन चला सकता है। फिलहाल फोकस संघर्ष को नियंत्रित करने पर है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार पहले ईरान पर दबाव बनाकर व्यापार मार्ग खोलने की कोशिश होगी। अगर इसमें सफलता नहीं मिलती, तो यूरोप और खाड़ी देशों को इसमें शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि Donald Trump पहले होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सख्त रुख दिखा चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि यह जलमार्ग नहीं खोला गया तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

हालिया बयान में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है। समझौता नहीं होने पर तेल कुओं, बिजली संयंत्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा सकता है। डीसैलिनेशन प्लांट पर हमले की भी चेतावनी दी है।

जानिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल परिवहन होता है। इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार पर सीधा असर पड़ सकता है। अमेरिका अब इस संघर्ष को जल्दी खत्म करने के लिए रणनीतिक बदलाव कर रहा है। हालांकि सैन्य विकल्प खुले रखे गए हैं, लेकिन फिलहाल प्राथमिकता सीमित कार्रवाई और दबाव की नीति पर है।




































