JOB NEWS. मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अवसर आया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET)-10 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर शुरू हो चुकी है। अधिसूचना के अनुसार, चयन प्रक्रिया दो चरणों—सीबीटी-1 और सीबीटी-2 में होगी। दोनों परीक्षाएं अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएंगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-07 (9300-34800, ग्रेड पे 4600) के अनुसार वेतन मिलेगा। यह पद ग्रुप-बी श्रेणी के अंतर्गत आता है। अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना अनिवार्य है। इसमें मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा, डिप्लोमा धारकों के लिए कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है। साथ ही, अभ्यर्थी का स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य है।

26 संस्थानों में कुल 2551 रिक्तियां
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 26 प्रमुख सरकारी अस्पतालों में कुल 2551 नर्सिंग ऑफिसर पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख संस्थान शामिल हैं:
एम्स नई दिल्ली – 282 पद
एम्स गोरखपुर – 203 पद
एम्स कल्याणी – 205 पद
एम्स पटना – 168 पद
जेआईपीएमईआर कराईकल – 383 पद
ईएसआईसी नई दिल्ली – 219 पद
इसके अतिरिक्त एम्स बठिंडा, भोपाल, भुवनेश्वर, देवघर, गुवाहाटी, रायपुर, ऋषिकेश, रायबरेली, नागपुर, विजयपुर (जम्मू), मदुरै सहित अन्य संस्थानों में भी पद निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
Create a New Account पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के जरिए ओटीपी सत्यापन करें।
लॉगिन कर व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण भरें।
फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

इन पदों के लिए आयु सीमा भी तय कर दी गई है। इसके लिए 8 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट) वाले ही आवेदन कर सकेंगे। वहीं, सामान्य/ओबीसी: 3000 रुपये, एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस: 2400 रुपये शुल्क लगेगा, जबकि पीडब्ल्यूबीडी: शुल्क मुक्त रहेगाद्ध ऑनलाइन आवेदन 16 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
































