JOB NEWS. दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वहीं, सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए ₹800 और ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला अभ्यर्थी ₹600 शुल्क देंगे।
पदों का विवरण
पद का नाम कुल रिक्तियां पे लेवल आयु सीमा
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट 01 लेवल-07 35 वर्ष तक
असिस्टेंट 01 लेवल-04 32 वर्ष तक
जूनियर असिस्टेंट 04 लेवल-02 32 वर्ष तक
लाइब्रेरी अटेंडेंट 01 लेवल-01 32 वर्ष तक
कुल 07
आवेदन शुल्क

शैक्षणिक योग्यता व अनुभव
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
पर्सनल असिस्टेंट (लेवल 6/5) पर 3 वर्ष का अनुभव
या स्टेनोग्राफर (लेवल-04) पर 5 वर्ष का अनुभव
स्टेनोग्राफी स्पीड: अंग्रेजी 120 शब्द प्रति मिनट, हिंदी 100 शब्द प्रति मिनट
हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग दक्षता

कंप्यूटर एप्लिकेशन का ज्ञान आवश्यक
असिस्टेंट
स्नातक डिग्री
जूनियर असिस्टेंट या समकक्ष पद पर 2 वर्ष का अनुभव
टाइपिंग स्पीड: अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट, हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट
जूनियर असिस्टेंट

स्नातक डिग्री
कंप्यूटर संचालन का ज्ञान
टाइपिंग स्पीड: अंग्रेजी 35 शब्द प्रति मिनट, हिंदी 30 शब्द प्रति मिनट
लाइब्रेरी अटेंडेंट
12वीं उत्तीर्ण
लाइब्रेरी साइंस में प्रमाणपत्र कोर्स

ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाएं।
- नए उम्मीदवार पहले “Sign Up” करें।
- ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर पंजीकरण पूरा करें।
- लॉगइन कर आवेदन फॉर्म चरणबद्ध भरें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- रंगीन फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें।































