Korba Crime News : कोरबा: जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। पथर्रीपारा इलाके में एक गंभीर रूप से बीमार और बिस्तर पर असहाय पड़ी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की डरावनी कहानी
Korba Crime News : पीड़ित महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और वह खुद उठने-बैठने की स्थिति में भी नहीं है। घटना के दिन सुबह आरोपी अपने एक परिचित के साथ महिला के घर पहुंचा था। कुछ देर रुकने के बाद वह चला गया, लेकिन दोपहर में जब महिला घर में अकेली और सो रही थी, तब आरोपी दोबारा लौट आया। उसने महिला की असहाय स्थिति का नृशंस फायदा उठाते हुए इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

बेटी ने देखी घटना
Korba Crime News : घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की बेटी ने अपनी मां की चीख-पुकार सुनी। संदेह होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर का भयानक नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। बेटी ने तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तुरंत अस्पताल पहुंचाई गई पीड़िता
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से पीड़ित महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।

Korba Crime News : पुलिस की सख्त कार्रवाई
कोरबा पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पीड़िता की शिकायत पर तुरंत ‘जीरो’ नंबर पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


































