Chhattisgarh Crime News : धमतरी, छत्तीसगढ़ – एक सनसनीखेज वारदात में, धमतरी जिले के अंवरी गांव में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बारात के जश्न के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
Chhattisgarh Crime News : दरअसल धमतरी जिले के बीरेझर चौकी क्षेत्र के अंवरी गांव में सोमवार को खुशियों का माहौल था। गांव में बारात आई थी और ढोल-नगाड़ों और नाच-गाने के बीच हर कोई जश्न में डूबा था। लेकिन इसी जश्न के बीच एक छोटी सी बात ने ऐसा तूल पकड़ा जिसने पूरे गांव को दहला दिया।

बताया जा रहा है कि बारात के दौरान रवि बघेल और भोला चेलक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ये विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।

Chhattisgarh Crime News : अगले दिन मंगलवार को गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रवि बघेल का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। शव पूरी तरह लहूलुहान था, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। शादी का घर, जो कल तक खुशियों से गूंज रहा था, आज मातम में डूब चुका था।

Chhattisgarh Crime News :
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी दिखाई और प्रारंभिक जांच में विवाद की कड़ी जोड़ते हुए मुख्य संदेही भोला चेलक को गिरफ्तार कर लिया गया है।




































