JOB NEWS. सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैटेगरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए आईटी और अन्य विशेषज्ञ पदों सहित कुल 275 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद और स्केल के अनुसार 30 से 45 वर्ष तक तय की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 1,20,940 रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल डेवलपर, आईटी ऑफिसर, वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, डाटा आर्किटेक्ट, डाटा इंजीनियर, डाटा गवर्नेंस एंड क्वालिटी, रिस्क मैनेजर और टैक्सेशन/सीए जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क तय कर दिया गया है। एससी/एसटी / पीडब्ल्यूबीडी/ महिला उम्मीदवार के लिए 175 रुपये और अन्य सभी वर्गों को 850 रुपये देने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा।

भर्ती के बारे में ये है पूरी जानकारी
बैंक: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम: स्पेशलिस्ट कैटेगरी ऑफिसर
कुल पद: 275
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू
परीक्षा/इंटरव्यू संभावित समय: अप्रैल 2026

योग्यता और अनुभव
अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किए गए हैं।
वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर: बीई/बीटेक/एमसीए के साथ स्केल-II पद के लिए कम से कम 4 वर्ष और स्केल-III पद के लिए 6 वर्ष का अनुभव।
डाटा आर्किटेक्ट / डाटा इंजीनियर: बीई/बीटेक/एमसीए डिग्री के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम 4 वर्ष का अनुभव।
डाटा गवर्नेंस एंड क्वालिटी: बीई/बीटेक/एमसीए के साथ डाटा गवर्नेंस से जुड़े क्षेत्र में 6 वर्ष का अनुभव।
आईटी ऑफिसर: बीई/बीटेक/एमसीए (सीएस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स) के साथ 2 से 4 वर्ष का अनुभव।
रिस्क मैनेजर: एमबीए/एमएमएस (फाइनेंस) या सांख्यिकी में पीजी के साथ कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
टैक्सेशन/सीए: आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री और संबंधित क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव।

ऐसे करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर आपको जाना होगा।
- यहां Recruitment सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन नजर आएगा। इसपर क्लिक करने के बाद Click Here to Apply Online के लिंक पर जाएं।
- यहां ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक ibpsreg.ibps.in पर खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स क्रिएट करने के लिए आपको अपनी बेसिक सी कुछ जानकारियां भरनी होंगी।
- इसमें अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सबसे ध्यान से भरें। परीक्षा, एडमिट कार्ड, सेलेक्शन संबंधित सभी डिटेल्स के लिए आपको इसी के जरिए संपर्क किया जाएगा।
- अब लॉगइन करके बाकी का फॉर्म भी ध्यान से भर दें। सभी बॉक्स में सही जानकारी ही भरें।
- अपना कलरफुल फोटोग्राफ 4.5×3.5cm में आपको अपलोड करना होगा। फोटो में आपका चेहरा बिल्कुल साफ नजर आना चाहिए।
- फाइल का साइज 20kb से 50kb के बीच होना चाहिए। इससे ज्यादा साइज की फाइल अपलोड नहीं होगी।

- अपने हस्ताक्षर ब्लैक इंक में करें। जिसका फाइल साइज 10kb -20kb के बीच हो।
- अब बाएं अंगूठे का निशान भी 20kb-50kb के बीच अपलोड करें।
- डॉक्यूमेंट में आपको हैंड रिटन डिक्लेरेशन भी अपलोड करनी होगी। जो इंग्लिश में लिखी हो। फाइल का साइज 50kb से 100kb के बीच होना चाहिए।
- हस्ताक्षर और हैंड डेक्लेरेशन कैपिटल लेटर्स में नहीं होने चाहिए। अगर हुए तो अस्वीकार हो जाएंगे।
- इसके बाद कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।






























