NEW DLEHI NEWS. अगर आप हर महीने रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो एयरटेल ने लंबी वैधता वाले प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद हैं, जो अपना नंबर पूरे साल एक्टिव रखना चाहते हैं या मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए सिम का इस्तेमाल करते हैं। इस प्लान में डेटा शामिल नहीं है। इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से डेटा पैक लेना होगा। केवल कॉलिंग और सीमित मैसेजिंग के लिए सिम रखते हैं, सेकेंडरी/बैकअप नंबर कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं।

₹1849 वाला वार्षिक प्लान
यह एयरटेल का सबसे किफायती 365 दिन की वैधता वाला प्लान माना जाता है।
मुख्य फायदे:
पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग
फ्री नेशनल रोमिंग
सालभर के लिए कुल 3,600 SMS
वैधता: 365 दिन

₹2249 वाला वार्षिक प्लान
अगर कॉलिंग के साथ थोड़ा इंटरनेट भी चाहिए, तो यह प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है।
मुख्य फायदे:
365 दिन की वैधता
अनलिमिटेड कॉलिंग
फ्री नेशनल रोमिंग
सालभर के लिए 3,600 SMS
कुल 30GB डेटा (पूरे साल के लिए, बिना रोजाना लिमिट)
यह प्लान उन स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए सही है जिन्हें रोजाना भारी डेटा की जरूरत नहीं, लेकिन ब्राउज़िंग, चैटिंग या ईमेल के लिए कभी-कभार इंटरनेट चाहिए।

Reliance Jio के सालाना प्लान
जियो भी वार्षिक वैधता वाले दो प्रमुख प्लान ऑफर कर रहा है — ₹3,999 और ₹3,599।
₹3,999 प्लान
365 दिन की वैधता
अनलिमिटेड कॉलिंग
रोजाना 2.5GB डेटा
रोजाना 100 SMS
अनलिमिटेड 5G (उपलब्धता क्षेत्र के अनुसार)
फैनकोड सब्सक्रिप्शन
जियोहॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन
18 महीने के लिए गूगल जेमिनी प्रो सब्सक्रिप्शन

₹3,599 प्लान
365 दिन की वैधता
रोजाना 2.5GB डेटा
रोजाना 100 SMS
अनलिमिटेड कॉलिंग
5G एक्सेस (क्षेत्र अनुसार)
फैनकोड को छोड़कर बाकी लाभ समान

किसके लिए कौन सा प्लान बेहतर?
सिर्फ कॉलिंग चाहिए: एयरटेल ₹1849
थोड़ा डेटा + कॉलिंग: एयरटेल ₹2249
हेवी डेटा + OTT बेनिफिट: जियो ₹3999 या ₹3599

































