JOB NEWS. हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक खास भर्ती निकाली है। बैंक की गुवाहाटी इकाई में फार्मासिस्ट के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह मौका उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने फार्मेसी की पढ़ाई पूरी कर ली है और सरकारी संस्थान में नौकरी की तलाश में हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को फार्मासिस्ट के 2 पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन 9 मार्च तक करना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 400 रुपये का मानदेय दिया जाएगा। एक दिन में अधिकतम 5 घंटे और सप्ताह में 30 घंटे से ज्यादा कार्य नहीं कराया जाएगा। यह पद कॉन्ट्रैक्ट/अस्थायी प्रकृति का है, लेकिन अनुभव और प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अच्छा अवसर माना जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। पात्रता से जुड़े विस्तृत मानदंड भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर संबंधित पते पर डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें। रीजनल डायरेक्टर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (रिक्रूटमेंट सेक्शन), स्टेशन रोड, पानबजार, गुवाहाटी – 781001 पर अपना आवेदन भेजें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भेजने से पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता, दस्तावेज और अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

कैंडिडेट्स के पास 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो। जिनके पास फार्मेसी में बैचलर की डिग्री (बी.फार्मा) है, वो भी अप्लाई कर सकते हैं। डिग्री के अलावा उम्मीदवार का स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्टर होना भी जरूरी है। न्यूनतम 2 साल का फार्मासिस्ट के तौर पर काम का अनुभव। कैंडिडेट्स को कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।

ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पहले आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in से भर्ती के नोटिफिकेशन पर जाना होगा।
- सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आपको नोटिफिकेशन में Annex-I में Applicant for Engagement as Part Time Pharmacist on Contract Basis with Fixed Hourly Remuneration वाले पेज पर जाएं।
- आपको फॉर्म में अपना पूरा नाम, पिता/पति का नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, डोमिसाइल, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, नेशनैलिटी, एक्सपीरियंस आदि संबंधित सभी जानकारी लिख दें।
- नीचे अपने हस्ताक्षर करें और तारीख, जगह लिख दें।
- फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र को टेबल में बताए निर्धारित फॉर्मेट में भेज दें।
- अगर आप इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं तो आपसे बैंक द्वारा संपर्क किया जाएगा।































