JOB NEWS. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए असम से बड़ी खबर है। Panchayat & Rural Development Department, Assam (PNRD) ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 1508 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 22 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट www.rural.assam.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin) तथा वित्त आयोग अनुदान (Finance Commission Grant) से संबंधित कार्यों के लिए की जा रही है। इन पदों के लिए योग्यता तय कर दिया गया है। इंजीनियर के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा किया हो। ग्राम रोजगार सहायक के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।

DEC/UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन की डिग्री की वैलिड होगी। कैंडिडेट के पास कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर/कंप्यूटर असिस्टेंट के लिए 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन। DEC/UGC/AICTE द्वारा मान्यता प्राप्त डिस्टेंस एजुकेशन डिग्री भी मान्य होगी। 6 साल का कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा। मोबाइल एप्लिकेशन में काम करने में निपुण।

विस्तार से जानिए इस भर्ती के बारें में
पद का नाम इंजीनियर, ग्राम रोजगार सहायक, कंप्यूटर असिस्टेंट, ग्राम पंचायत कॉर्डिनेटर
कुल रिक्तियां 1508
ऑफिशियल वेबसाइट www.rural.assam.gov.in
आवेदन से कब से शुरू 22 फरवरी 2026
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 22 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, वाइवा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि
सैलरी 15,000-18,000/- रुपये प्रति माह पदानुसार

ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती में अगर आप फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rural.assam.gov.in पर जाएं।
- यहां Recruitment या Career सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती के बारे में डिटेल नजर आएगी।
- आवेदन का लिंक भी यहीं मिलेगा। जैसे ही आप लिंक ओपन करेंगे आपके सामने पूरा फॉर्म खुल जाएगा।
- अब इसमें अपना नाम, कैटेगिरी, जन्मतिथि, पता, संबंधित डिटेल्स ध्यान से भर दें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज कलरफुल फोटोग्राफ 100kb के अंदर अपलोड करें।
- इसके बाद ब्लैक या ब्लू इंक से व्हाइट पेपर पर अपने हस्ताक्षर करें। इसे भी आपको 100 kb के अंदर JPEG फॉर्मेट में अपलोड करना होगा।
- अब 10वीं का जन्म प्रमाण पत्र, आईडी प्रूफ, मार्कशीट,कंप्यूटर प्रोफिएंसी सर्टिफिकेट ये सब सही साइज में अपलोड कर दें।
- अपनी श्रेणी के मुताबिक आवेदन शुल्क भरें और आवेदन पत्र को फाइनली सब्मिट कर दें।






























