JOB NEWS. डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ आधार से जुड़ी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़ी भर्ती निकाली गई है। CSC e-Governance Services India Limited ने देशभर के आधार सेवा केंद्रों (ASK) के लिए सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट career.csccloud.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती डिजिटल इंडिया मिशन के तहत आधार सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने के उद्देश्य से की जा रही है।

इन पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना जरूरी है। 10वीं के साथ 2 वर्ष का आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी भी पात्र के अलावा 10वीं के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। Unique Identification Authority of India द्वारा मान्यता प्राप्त टेस्टिंग एवं सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

ये है भर्ती का विवरण
भर्ती निकाय: CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (आधार सेवा केंद्र)
पद का नाम: सुपरवाइजर / ऑपरेटर
कुल पद: 252
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 मार्च 2026
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष
कार्य अवधि: 1 वर्ष (कॉन्ट्रैक्ट आधारित)
शैक्षणिक योग्यता

ऐसे करें आवेदन
आधार की इस वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले csc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां ASK Job Opening में आपको फुल टाइम में CSK e-Governance Services India Limited Invites applications for the post of Aadhaar Supervisor/ Operator के नीचे स्टेट वाइज वैकेंसी नजर आएंगी।
आपको जिस भी स्टेट से अप्लाई करना है, उसके सामने Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन कार्ड, जन्मतिथि, डिस्ट्रिक्ट, हायर क्वालिफिकेशन, कुल अनुभव, रेजिडेंट, रिज्यूम और आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट को jpg.jpeg और png फाइल में 1024 kb के अंदर अपलोड कर दें।
अब कैप्चा कोड भर कर सब्मिट कर दें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।































