JOB NEWS. स्कूल-कॉलेज में एनसीसी की वर्दी पहन चुके युवाओं के लिए सेना में अफसर बनने का सुनहरा अवसर आ गया है। भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम-124 (अक्टूबर 2026 कोर्स) के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल के जरिए फाइनल मेरिट में जगह मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फॉर्म भर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्री-कमीशन ट्रेनिंग के बाद सीधे लेफ्टिनेंट रैंक दी जाएगी।

एक नजर में प्रमुख जानकारी
एंट्री स्कीम: NCC स्पेशल एंट्री स्कीम-124 (SSC NT – पुरुष/महिला)
कुल पद: 76 (पुरुष 70, महिला 6)
आवेदन तिथि: 13 फरवरी 2026 (दोपहर 3 बजे से)
अंतिम तिथि: 16 मार्च 2026
आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को 19 से 25 वर्ष
ट्रेनिंग अकादमी: अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई
ट्रेनिंग अवधि: 49 सप्ताह
ट्रेनिंग के दौरान वेतन: ₹56,100 प्रतिमाह
ट्रेनिंग के बाद रैंक: लेफ्टिनेंट
कमीशन के बाद पैकेज: सालाना लगभग ₹17–18 लाख (सीटीसी)

कौन कर सकता है आवेदन
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते ट्रेनिंग शुरू होने से पहले डिग्री पूरी हो।
एनसीसी का ‘C’ सर्टिफिकेट होना जरूरी, जिसमें न्यूनतम ‘B’ ग्रेड प्राप्त हो।
एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम 2–3 वर्ष की सेवा आवश्यक।
आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध NCC सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

ऐसे होगा चयन
इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। पहले आवेदन के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षण और अंत में मेरिट लिस्ट के जरिए अंतिम चयन होगा। शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया मई 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

फिटनेस और सेवा शर्तें
ट्रेनिंग से पहले अभ्यर्थियों को निर्धारित शारीरिक मानकों पर खरा उतरना होगा। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2.4 किमी दौड़ 10 मिनट 30 सेकेंड में और महिलाओं के लिए 13 मिनट में पूरी करना जरूरी है। इसके अलावा पुश-अप, स्क्वाट, लंजेस और तैराकी जैसी बेसिक फिटनेस भी अपेक्षित है। कमीशन मिलने के बाद अधिकारी 10 वर्ष तक सेवा करेंगे, जिसे योग्यता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

































