RAIPUR NEWS. रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत हथबंद-तिल्दा नेवरा के बीच रेलवे लाइन पर अंडर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। रेलवे बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डरों का डी-लॉन्चिंग करेगा। इसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जिसके कारण 11 और 12 जनवरी 2026 को कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। इस दौरान रायपुर से गुजरने वाली 8 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

इसमें प्रमुख रूप से रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, गेवरा रोड-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू, कोरबा-रायपुर और रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर पैसेंजर 11 जनवरी तो वहीं इतवारी-रायपुर और रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 12 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी, जबकि गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 11 जनवरी को बिलासपुर से ही रवाना होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
11 जनवरी, 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
11 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
12 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
12 जनवरी 2026 को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

ये गाड़ी बीच में होगी समाप्त
रेलवे के मुताबिक 11 जनवरी, 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। इसी दिन गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी. इसलिए यह गाड़ी गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।




































