INDORE NEWS. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:08 बजे और सूर्यास्त शाम 05:57 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। पिछले कुछ दिनों से जिन कार्यों की योजना बन रही थी, आज उनका शुभारंभ होगा, जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा।
वृषभ
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। व्यापार में सहयोगी या पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक वातावरण रहेगा।
मिथुन
किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में आज कोई बड़ा जोखिम न लें। पारिवारिक मतभेदों का लाभ विरोधी उठा सकते हैं।

कर्क
आज व्यर्थ की भागदौड़ से मन परेशान रहेगा। कार्यभार अधिक होने से थकान महसूस होगी। व्यापार में आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका परिणाम भविष्य में शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट महसूस होगी, लेकिन पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।
सिंह
आज मानसिक उलझन बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी कुशलता से स्थिति संभाल लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं तथा कोई नया बड़ा निवेश कर सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार मिलेगा।
कन्या
आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। व्यापार में आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे लाभ होगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे।

तुला
आज कोई विशेष कार्य न होने से मन अशांत रह सकता है। आर्थिक कारणों से किसी से सहायता लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट का अनुभव होगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना होने से माहौल प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक
अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान रहेगी। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात से आर्थिक लाभ संभव है। आज व्यापार में बड़ा निवेश न करें। पारिवारिक उलझन सामने आ सकती है।
धनु
पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारों के विरोध से नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पैतृक संपत्ति से संबंधित लाभ मिल सकता है।

मकर
आज नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। मित्रों व परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है तथा बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी
कुंभ
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। यात्रा करते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
मीन
आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी अपने के माध्यम से कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिलेगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। पत्नी व बच्चों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा तथा वाहन या मकान खरीदने की योजना बनेगी।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- माघ
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- हस्त
करण- बव और बालव
पक्ष- कृष्ण
योग- अतिगंड
वार- शनिवार
सूर्योदय- 07:08 बजे
सूर्यास्त- 05:57 बजे
ऋतु शिशिर
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:15 बजे से 12:58 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 07:11 बजे से 07:54 बजे तक
राहु काल- सुबह 09:46 बजे से 11:10 बजे तक
































