INDORE NEWS. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया-चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:06 बजे और सूर्यास्त शाम 05:55 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। व्यर्थ के कार्यों में उलझने से मानसिक थकान होगी। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार व्यवसाय में हानि हो सकती है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं तथा संपत्ति विवाद उभर सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है। किसी विशेष विषय को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार में नया कार्य आरंभ न करें और बड़े जोखिम से बचें। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं। भाई-भतीजों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन
आज परिवार के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों की संभावना है। नया वाहन या मकान खरीदने के संकेत हैं।

कर्क
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। किसी विशेष कार्य हेतु यात्रा संभव है। न्यायालयीन मामलों में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
सिंह
लंबी यात्रा के योग हैं, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में साझेदार से धोखा मिल सकता है। नए कार्यों में बाधाएं आएंगी। परिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है। पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकते हैं।
कन्या
मन अशांत रहेगा और अज्ञात भय बना रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी होगा। पारिवारिक वातावरण प्रतिकूल रह सकता है।

तुला
किसी पुराने मित्र से भेंट होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने के योग हैं।
वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका कार्य किसी विशेष व्यक्ति की सहायता से पूरा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई योजनाएं बनेंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और दांपत्य मतभेद समाप्त होंगे।
धनु
आज व्यर्थ की उलझनों में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में रुकावटें आएंगी। किसी अपरिचित को बड़ी धनराशि उधार न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है।

मकर
मन अशांत रहेगा। किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लंबी यात्रा से बचें। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। कार्यक्षेत्र में बदलाव अभी अनुकूल नहीं है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है।
कुंभ
दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से बड़ी डील मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के साथ भ्रमण का योग है।
मीन
आज का दिन अत्यंत शानदार रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में बड़ा लाभ और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक व धार्मिक यात्रा के योग हैं। वाणी पर संयम रखें।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- माघ
तिथि- तृतीया
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- विष्टि और बव
पक्ष- कृष्ण
योग- प्रीति
वार- मंगलवार
सूर्योदय- सुबह 07:06 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:55 बजे
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:12 – 12:56 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:20 बजे से 10:03 बजे तक
राहु काल- शाम 03:16 बजे से 04:37 बजे तक
































