JOB NEWS. सरकारी सेक्टर में अनुभव के दम पर काम करने का मौका तलाश रहे प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने माइनिंग, एनवायरमेंट, जियोलॉजी, हिन्दी और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अनुभवी उम्मीदवारों के लिए नई भर्तियां निकाली हैं। अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustancopper.com पर जाकर इसमें आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि केवल पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 तक ऑफलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है।

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सीनियर सब्जेक्ट माइनिंग के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट लेवल बीटेक/माइनिंग इंजीनियरिंग की डिग्री और 40 साल का अनुभव संबंधित क्षेत्र में होना चाहिए। एनवायरमेंट सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट के लिए इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और 3 साल का अनुभव होना चाहिए। माइनिंग सब्जेक्ट एक्सपर्ट के लिए बीटेक की डिग्री (माइनिंग इंजीनियरिंग) में मांगी गई है। साथ में 35 साल का अनुभव हो।

असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट ऑफिशियल लैंग्वेज के लिए हिन्दी में मास्टर्स की डिग्री, इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ पूरी हो। साथ में 30 साल का एक्सपीरियंस भी हो। एमबीबीएस मेडिकल प्रोफेशनल के लिए एमबीबीएस की डिग्री और न्यूनतम 20 साल का अनुभव होना चाहिए। इन सभी पदों के लिए एज लिमिट 70 साल तय की गई है। योग्यता की जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

इन पदों पर महीने का वेतन फिक्स नहीं है। अभ्यर्थियों को कंपनी में उनकी विजिट के मुताबिक भुगतान किया जाएगा। सीनियर सब्जेक्ट एक्सपर्ट, एसोसिएट सब्जेक्ट एक्सपर्ट और असिस्टेंट सब्जेक्ट एक्सपर्ट की महीने में 16 विजिट होगी। प्रति विजिट ₹3500- ₹6,250 रुपए पोस्ट वाइज दिए जाएंगें। यानी महीने के वेतन अधिकतम 1 लाख तक हो जाएगा। होटल, रेल, डीए आदि की सुविधा भी दी जाएगी। मेडिकल प्रोफेशनल MBBS वालों को प्रति विजिट ₹3500 और MD/MS को ₹4750 रुपए मिलेगे। डीए ₹800 प्रति दिन अलग से रहेगा।
ऐसे करें आवेदन
इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन से भर्ती के आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड कर लें।
इसमें अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, उम्र, कैटेगिरी, पता, कॉन्टेक्ट डिटेल्स, अनुभव, एकेडमिक क्वालिफिकेशन संबंधित सभी डिटेल्स ध्यान से भर दें।
अब सभी डॉक्यूमेंट्स फॉर्म में अटैच करके भेज दें।
आवेदन पत्र ईमेल आईडी careershindcopper@gmail.com. पर भी भेजना होगा।
इसके अलावा गूगल फॉर्म भी भरना होगा।

































