BALRAMPUR NEWS. बलरामपुर जिले के राजपुर थाने में आज एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक शराब के नशे में इतना लोड था कि उसे कुछ भी होश नहीं था और लगातार पुलिस कर्मियों को गाली गलौच दे रहा था। इतना ही नहीं खुद आतंकवादी बनने की धमकी दे रहा था। वह पुलिस कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहा था और अपने कपड़ों को खोलकर फेंक रहा था। पुलिसकर्मी उसकी इस हरकत को देख रहे थे और किसी तरह अपने गुस्से को बर्दाश्त कर रहे थे।

युवक ग्राम लोधी सरनापारा रहने वाला बताया जा रहा है। लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक वह थाने में मौजूद रहा और जितनी देर भी रहा वह उत्पात मचाता रहा। कभी वह महिला पुलिस कर्मियों को गाली गलौज करता, तो कभी पुरुष पुलिस कर्मियों पर अपना गुस्सा उतारता। उसका कहना था कि उसके घर में दशकर्म का कार्यक्रम था और वह शराब लेकर जा रहा था जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया और वह इसी का विरोध कर रहा है।

कुछ देर बाद उसके परिजन जब थाने में पहुंचे और उसे ले जाने का प्रयास कर रहे थे, तो उसने अपने सारे कपड़ों को खोल दिया और नीचे पहने बनियान को भी खोलने लगा है। घरवालों के पकड़ने के बाद उसने बनियान को तो नहीं उतारा लेकिन उसके बाद भी वह घर जाने को तैयार नहीं था और पुलिस कर्मियों को जमकर गाली दे रहा था। कभी वह पुलिस कर्मियों को घूसखोर कहता तो कभी उन्हें जान से मारने की बात कह रहा था।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के पहुंचने के बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि उसे पकड़कर बाहर भेजे परिजन और पुलिस के जवानों ने पकड़कर उसे थाने से बाहर लेकर गए लेकिन वहां जाने के बाद भी वह लगातार गाली गलौज कर रहा था और उसका उत्पात लगातार जारी था। थाना प्रभारी से हमारी बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि वह खुद यहां आया है उसके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है ना ही कोई पुलिसकर्मी उसे यहां पकड़कर लाया है।





































